UP Police SI Result 2022: यूपी पुलिस एसआई आंसर की और रिजल्ट रिलीज, देखें कटऑफ और आगे की प्रक्रिया
UP Police SI Result 2022: यूपी पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा का रिजल्ट हाल ही में बोर्ड की ओर से आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जारी किया गया था।। उत्तर प्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर के 9534 पदों को भरने के लिए हुई इस परीक्षा का आयोजन 12 नवंबर 2021 से 02 दिसंबर 2021 तक किया गया था। इस लिखित परीक्षा में क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवार अब अगले चरण में शामिल होंगे। जिसका पूरा कार्यक्रम जल्द ही जारी किया जाएगा। इस परीक्षा से संबंधित अपडेट पाने के लिए इस पेज पर बने रहें।
UP Police SI Result 2021: यूपी पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा का अगला चरण डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (डीवी) एवं शारीरिक मापतौल परीक्षा (पीएसटी) होगा। इसका आयोजन जोनल मुख्यालयों के जनपदों में होगा। मेरठ, आगरा, कानपुर नगर, बरेली, लखनऊ, प्रयागराज, गोरखपुर, वाराणसी आदि जगह इसका आयोजन 25 अप्रैल 2022 से किया जाएगा। इसका कंप्लीट शेड्यूल बोर्ड की वेबसाइट पर अलग से जारी किया जाएगा।
Sarkari Naukri 2022 LIVE: Check Latest Police Recruitment, Govt Jobs Notification here
पीएसटी और डीवी में वे उम्मीदवार शामिल होंगे जिन्होंने यूपी पुलिस एसआई की लिखित परीक्षा पास की है। मालूम हो कि बोर्ड ने हाल ही में इसके परिणाम की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर की थी। जिसके तहत कुल वैकेंसी के 3.5 गुना अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए क्वालिफाई घोषित किया गया है। वहीं महिला उम्मीदवारों में 4 गुना अभ्यर्थियों को पास घोषित किया गया है। इस भर्ती के जरिए एसआई व अग्निशमन द्वीतीय अधिकारी के 9534 पदों पर भर्ती होगी।
UP Police SI Result 2021-22: नीचे दिए गए स्टेप्स को करें चेक
यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए यहां दी गई चरण-दर-चरण प्रक्रिया की जांच करें। डायरेक्ट लिंक भी नीचे दिया गया है।
उम्मीदवारों को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एंड प्रमोशन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाना होगा।
होमपेज पर, प्रासंगिक परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
वैकल्पिक रूप से, यहां दिए गए सीधे लिंक पर क्लिक करें - UP Police SI Result 2021-22।
पीडीएफ फाइल के साथ एक नया पेज यहां से खुलेगा।
शॉर्ट लिस्ट हुए उम्मीदवार की लिस्ट में अपना रोल नंबर खोजने के लिए स्क्रॉल करें।
सिर्फ UP SI परीक्षा पास करने से नहीं होगी भर्ती
इस परीक्षा में योग्यता हासिल करने वाले और शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को भर्ती के अगले दौर में शामिल होना होगा। यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि केवल प्रवेश परीक्षा में योग्यता हासिल करना भर्ती स्थान या नौकरी की गारंटी नहीं देता है।
UP Police SI Result 2022: 9 हजार से ज्यादा पदों पर होनी है भर्ती
यूपी पुलिस एसआई रिजल्ट 2022 12 नवंबर से 2 दिसंबर 2021 तक हुई प्रवेश परीक्षा के लिए घोषित कर दिया गया है। भर्ती प्लाटून कमांडर, सब इंस्पेक्टर और फायर ऑफिसर के 9,000 से ज्यादा खाली पदों को भरने के लिए हो रही है।
UP Police SI Result: यूपीपीबीपीबी ने ऑनलाइन घोषित किया रिजल्ट
उत्तर प्रदेश, यूपी पुलिस एसआई रिजल्ट 2021-22 उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एंड प्रमोशन बोर्ड, यूपीपीबीपीबी की ओर से ऑनलाइन घोषित किया गया है। उम्मीदवार अपने सब इंस्पेक्टर, प्लाटून कमांडर और फायर ऑफिसर के परिणाम आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर देख सकते हैं।
आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर ऑनलाइन स्कोर
यूपीपीबीपीबी यानी उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एंड प्रमोशन बोर्ड उम्मीदवार जो यूपी पुलिस एसआई परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे यूपीपीबीपीबी की आधिकारिक वेबसाइट- uppbpb.gov.in पर अपना स्कोर ऑनलाइन देख सकते हैं। सब इंस्पेक्टर, प्लाटून कमांडर और फायर ऑफिसर के पदों के लिए परिणाम रिलीज किया गया है।
UP Police Bharti 2022: सिर्फ परीक्षा से नहीं होगी भर्ती
यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि केवल यूपी पुलिस एसआई भर्ती प्रवेश परीक्षा में योग्यता हासिल करने से उम्मीदवार के लिए भर्ती या नौकरी की गारंटी नहीं होगी। यह प्रक्रिया तभी पूरी होगी जब उम्मीदवार प्रवेश परीक्षा के सभी दौरों को पूरा कर लेंगे, उन्हें यूपी पुलिस में भी भर्ती किया जाएगा।
UP Police SI results 2021-22: इन स्टेप्स को करें फॉलो
स्टेप 1- सबसे पहले उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रमोशन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2- होम पेज पर उपलब्ध रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3- रिजल्ट लिंक पर क्लिक करने के बाद पीडीएफ फाइल के साथ एक नया पेज खुलेगा।
चरण 4- लिस्ट में अपना रोल नंबर खोजने के लिए आपको इसे स्क्रॉल करें।
स्टेप 5- अगर आपका नाम लिस्ट में है तो इसका मतलब है कि आपको इस राउंड में शॉर्टलिस्ट किया गया है।
स्टेप 6- इसके बाद DV/PST राउंड की तैयारी शुरू करनी होगी।
UP Police SI Exam: नौ हजार से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती
यूपी पुलिस एसआई परीक्षा के माध्यम से सब इंस्पेक्टर, प्लाटून कमांडर और फायर ऑफिसर के 9,000 से ज्यादा खाली पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए परीक्षा 12 नवंबर से 2 दिसंबर, 2021 तक आयोजित की गई थी। जो उम्मीदवार इस परीक्षा को पास करेंगे, वे भर्ती के अगले दौर में चले जाएंगे। मतलब कि इस परीक्षा में योग्यता हासिल करने वाले और शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को अगले दौर की भर्ती के लिए उपस्थित होना होगा।
UP Police SI Exam 2021-22: किस वर्ग के लिए कितनी कट-ऑफ?
सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए कट-ऑफ अंक 302.09405 है।
ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 285.56168 रही है।
ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए कट-ऑफ अंक 287.51425 है।
एससी वर्ग के लिए, कट-ऑफ अंक 260.14439 रही हैं
एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए यह 223.33388 रही है।
Sarkari Result Live - 25 अप्रेल को होगा अगला चरण
अभ्यर्थियों के अभिलेखों की संवीक्षा एवं शारीरिक मानक परीक्षा की कार्यवाही जोनल मुख्यालय के जनपदों पर 25 अप्रेल 2022 से किया जाएगा। इन जोनल में शामिल है मेरठ कानपुर आगरा बरेली प्रयागराज गोरखपुर इत्यादि
Sarkari Result 2022 - अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए कटऑफ
अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित श्रेणी में आने वाले उम्मीदवारों के लिए 200.26923 कटऑफ गया है। उत्तर प्रदेश बोर्ड भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड इस परीक्षा का आयोजन करता है, इसी माह रिजल्ट व आंसर की व कटऑफ जारी किए गए हैं।
Sarkari Result 2022 - अनारक्षित वर्ग का कटऑफ
यदि आप अनारक्षित वर्ग के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित श्रेणी में आते हैं तो आपके लिए 228.79907 कटऑफ बना है। दरोगा भर्ती परीक्षा का आयोजन 12 नवंबर, 2021 से शुरू किया गया था। उम्मीदवार uppbpb.gov.in पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं।
Sarkari Result 2022 Live - अनुसूचित जाति कटऑफ
अगर आप अनुसूचित जाति से हैं और लंबवत श्रेणी में आते हैं तो आपके लिए 260.14439 कटऑफ गया है। उत्तर प्रदेश बोर्ड भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा इस अभियान के जरिये साढ़े नौ हजार से भी ज्यादा पदों पर भर्ती की जानी है, आगे चयन प्रक्रिया के लिए पेज को विजिट करते रहें।
Sarkari Naukri 2022 - यूपी एसआई परीक्षा आंसर की
अन्य पिछड़ वर्ग के लिए लंबवत श्रेणी में आने वाले उम्मीदवारों के लिए 287.51425 कटऑफ गया है। यूपीपीआरपीबी द्वारा आयोजित इस परीक्षा के लिए पिछले साल प्रोविजनल आंसर की जारी की गई थी, जबकि इस साल फाइनल आंसर की जारी की जाएगी।
Sarkari Result Live - आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए कटऑफ
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लंबवत श्रेणी में आने वाले उम्मीदवारों के लिए 285.56168 कटऑफ गया है। बता दें, लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी किया जा चुका है और कभी भी शारीरिक मानक परीक्षण के लिए नोटिफिकेशन आ सकता है।
Sarkari Result 2022 - अनारक्षित वर्ग के लंबवत श्रेणी का कटऑफ
यदि आप अनारक्षित वर्ग के लंबवत श्रेणी में आते हैं तो आपके लिए 302.09405 कटऑफ बना है। यूपीपीआरपीबी की तरफ से परीक्षा का आयोजन 12 नवंबर, 2021 से शुरू किया गया था। उम्मीदवार uppbpb.gov.in से अन्य जानकारी हासिल कर सकते हैं।
Sarkari Result Live - 54 दिनों में हुई थी परीक्षा
उत्तर प्रदेश सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा के रिजल्ट व कटऑफ जारी हो चुका है। इस परीक्षा में अभ्यर्थियों की संख्या अधिक होने के कारण परीक्षा कुल 18 दिनों में 54 दिनों में आयोजित की गई थी।
Sarkari Result Live - किस पद की कितने सीटें
यूपी पुलिस में उप निरीक्षक 9027 पद, प्लाटून कमांडर पीएसी 484 पद, अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के 23 समेत कुल 9534 पद भरे जाने हैं। बता दें, इस दरोगा भर्ती का आयोजन उत्तर प्रदेश बोर्ड भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीआरपीबी) ने किया था।
Sarkari Result Today - शॉर्टलिस्ट लोगों को अगले चरण की देनी होगी परीक्षा
जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा को पास कर लिया है, वे भर्ती के अगले दौर में चले जाएंगे। मतलब कि इस परीक्षा में योग्यता हासिल करने वाले और शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को अगले दौर की भर्ती के लिए उपस्थित होना होगा। हालांकि, यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि केवल लिखित परीक्षा में योग्यता हासिल करने से उम्मीदवार के लिए भर्ती या नौकरी की गारंटी नहीं होगी।
Sarkari Result Live - 12 नवंबर से 2 दिसंबर हुई थी परीक्षा
यूपी पुलिस एसआई परीक्षा के माध्यम से सब इंस्पेक्टर, प्लाटून कमांडर और फायर ऑफिसर के 9,500 से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए परीक्षा 12 नवंबर से 2 दिसंबर, 2021 तक आयोजित की गई थी।
Sarkari Result Live - uppbpb.gov.in पर देखें रिजल्ट व कटऑफ
उत्तर प्रदेश सब इंस्पेक्टर परिणाम या यूपी पुलिस एसआई परिणाम 2021-22 घोषित किया गया है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीबीपीबी) ने नतीजे जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार जो यूपी पुलिस एसआई परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे यूपीपीबीपीबी की आधिकारिक वेबसाइट- uppbpb.gov.in पर अपना स्कोर ऑनलाइन देख सकते हैं।
Sarkari Result live - कट ऑफ मार्क्स घोषित
यूपी पुलिस एसआई परिणाम 2021-2022 उत्तर प्रदेश सब इंस्पेक्टर पदों के लिए लिखित परीक्षा कट ऑफ मार्क्स घोषित कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड ने पुलिस सब इंस्पेक्टर, प्लाटून कमांडर और फायर सर्विसेज सेकेंड ऑफिसर के लिए 3 चरणों में लिखित परीक्षा आयोजित की थी।
Sarkari Result - जानिए कितने पदों पर होगी भर्ती
UPPRPB की ओर से इस भर्ती के जरिए उप निरीक्षक (गोपनीय) / उप निरीक्षक गोपनीय (विजिलेंस), सहायक उप निरीक्षक (क्लर्क) / सहायक उप निरीक्षक (क्लर्क विजिलेंस) और सहायक उप निरीक्षक (अकाउंट) के रिक्त पदों पर तैनाती दी जाएगी। इस प्रक्रिया के तहत कुल 1329 पदों को भरा जाएगा।
Sarkari Result - जानें कब शुरू हुई थी पंजीकरण प्रक्रिया
यूपी पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 1 जून, 2021 को शुरू हुई थी, जो 22 जुलाई, 2021 तक चली थी। जिन उम्मीदवारों ने सीबीटी परीक्षा उत्तीर्ण की है, उन्हें पीईटी के लिए उपस्थित होना होगा।
Sarkari Result - इन जोन्स में होगा आयोजन
पीएसटी परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 25 अप्रैल 2022 को होगा। डीवी और पीएसटी जोनल मुख्यालयों के जनपदों (मेरठ, आगरा, कानपुर नगर, बरेली, लखनऊ, प्रयागराज, गोरखपुर, वाराणसी) पर होगा।
Sarkari Result - जानिए श्रेणीवार पदों की संख्या
यूपी पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा के तहत कुल पदों में से 3,613 पद सामान्य वर्ग, ओबीसी- 2,437, एससी- 1,895, एसटी- 180, ईडब्ल्यूएस- 902 पदों के लिए निर्धारित किए गए हैं। भर्ती प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन, शारीरिक माप परीक्षण और शारीरिक फिटनेस परीक्षण शामिल हैं।
Sarkari Result 2022 - जानिए कितने उम्मीदवार हुए चयनित
यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की ओर से लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी।अगले चरण में पीएसटी और दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। इसके लिए करीब 36170 अभ्यर्थियों का चुनाव किया गया है।
Sarkari Result 2022 - जानिए कितने पदों पर होगी नियुक्ति
यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की ओर से आयोजित इस परीक्षा के जरिए 9534 पदों पर नियुक्तियां की जाएगी। लिखित परीक्षा में पास हुए उम्मीदवार शारीरिक परीक्षण और दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया में हिस्सा लेंगे।
Sarkari Result 2022 - महिला उम्मीदवारों के लिए पीएसटी योग्यता
जनरल/OBC/SC न्यूनतम कद : 152 cms
जनरल/OBC/SC न्यूनतम वजन : 40 kgs
ST न्यूनतम कद : 147 cms
ST न्यूनतम वजन : 40
Sarkari Result 2022 - पुरुषों के लिए शारीरिक परीक्षण की योग्यता
जनरल /OBC/SC कद : 168 cms
जनरल /OBC/SC छाती : 79-84 cms
ST कद : 160 cms
ST छाती : 77-82 cms
छाती एक्सपैंशन (Chest Expansion): न्यूनतम 05 cms
Sarkari Result 2022 - पीएसटी में इन मानक पर उतरना होगा खरा
पीएसटी में उम्मीदवारों का कद और वजन देखा जाएगा। पीएसटी के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड ने एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। वे आधिकारिक वेबसाइट से इसे डाउनलोड कर सकते हैं। इसका आयोजन जोन वाइस होगा।
Sarkari Result 2022 - ये उम्मीदवार होंगे पीएसटी में शामिल
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड ने यूपी पुलिस दरोगा भर्ती 2022 की लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। अब जल्द ही पीएसटी का आयोजन किया जाएगा। इसमें लिखित परीक्षा में चयनित उम्मीदवार शामिल होंगे।
Sarkari Result live - अग्निशमन द्वितीय अधिकारी योग्यता
उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं प्लाटून कमांडर पीएसी पद की तरह इस बार अग्निशमन द्वितीय अधिकारी की भी भर्ती चल रही है, उम्मीदवार यदि अगली बार इस पद के लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो उनके पास विज्ञान में स्नातक डिग्री होना जरूरी है।
Sarkari Result 2022 - फिर आएंगे यूपी पुलिस दरोगा भर्ती के फॉर्म
यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर के फॉर्म अगली बार फिर निकलेंगे, जो उम्मीदवार योग्यता के बारे में जानना चाहते हैं उन्हें बता दें कि उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं प्लाटून कमांडर पीएसी पद के लिए किसी मान्यताप्राप्त कॉलेज से स्नातक डिग्री या सरकार द्वारा मान्यताप्राप्त उसके समकक्ष योग्यता होनी चाहिए
Sarkari Result Today - पीईटी के लिए प्रवेश पत्र जल्द
इस भर्ती प्रक्रिया के लिए सभी अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपये निर्धारित किया गया था। आवेदन प्रारंभ होने की तिथि 1 अप्रेल 2021 थी जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रेल, 2021 थी। अब इस परीक्षा के पीईटी टेस्ट का आयोजन किया जाना है, जिसके लिए जल्द ही प्रवेश पत्र जारी किया जाएगा।
Sarkari Result Live - बिना कारण बताए परीक्षा हो सकती है निरस्त
अनुसूचित जनजाति के 180 पद निर्धारित किए गए हैं, लेकिन ध्यान रहे आधिकारिक विज्ञप्ति में इस बात का जिक्र किया गया है कि रिक्तियों की संख्या में किसी भी वक्त बदलाव किया जा सकता है, या परीक्षा भी बिना कोई कारण बताए निरस्त की जा सकती है।
Sarkari Result live - महिलाएं केवल इस पद के लिए मान्य
पूरे भर्ती अभियान के दौरान अनुसूचित जाति के 1895 पद भरे जाएंगे। ध्यान रहे, महिला अभ्यर्थी केवल उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस के पद के लिए हैं। इस परीक्षा के परिणाम जारी हो चूके हैं। अब आगे के चरण की तैयारियां चल रही हैं।
Sarkari Result live - अगले दौर के लिए प्रवेश पत्र जल्द
पंजीकृत उम्मीदवारों को पीएसटी के लिए अपने प्रवेश पत्र का प्रिंटआउट लेना होगा। यदि वे ऐसा करने में विफल रहते हैं, तो उन्हें इस दौर के लिए उपस्थित होने की अनुमति नहीं दी जा सकती है। एडमिट कार्ड uppbpb.gov.in पर जारी किए जाएं, लेटेसट अपडेट के लिए इस पेज को विजिट करते रहें।
ओबीसी वर्ग के 2437 पद
यूपी पुलिस एसआई पीएसटी / डीवी 19 अप्रैल, 2022 से शुरू हो गई है। यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती के तहत ओबीसी वर्ग के 2437 पद भरे जाने हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड ने यूपी पुलिस सब-इंस्पेक्टर परीक्षा 2021 के अन्य अपडेट के लिए यहां विजिट करते रहें।
Sarkari Result live - आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 902 रिक्तियां
ईडब्ल्यूएस यानी आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 902 रिक्तियां हैं, यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती का परिणाम uppbpb.gov.in पर जारी किया गया था, उम्मीदवार अभी भी रिजल्ट व फाइनल आंसर देख सकते हैं।
Sarkari Result live - अनारक्षित श्रेणी के पद संख्या देखें
यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती के जरिये साढ़े नौ हजार पदों को भरा जाना है, इसमें पुरुष व महिला दोनों उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, अनारक्षित श्रेणी के कुल 3613 पदों पर भर्ती की जाएगी।
Sarkari Result 2022 - आपत्ति उठाने का मिला था समय
यूपी पुलिस एसआई परिणाम प्रोविजनल आंसर की 11 दिसंबर को जारी की गई थी और उम्मीदवारों को कुंजी में दिए गए किसी भी उत्तर के खिलाफ आपत्ति उठाने के लिए 16 दिसंबर तक का समय दिया गया था।
Sarkari Result 2022 आज से शुरू होगी पीएसटी/डीवी
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड ने परीक्षा के लिए और दस्तावेज़ सत्यापन (डीवी) और शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी) के लिए भी तारीखें कुछ दिन पहले जारी कर दी गई हैं। सत्यापन और परीक्षण केवल उन उम्मीदवारों के लिए है जिन्होंने सब इंस्पेक्टर (एसआई), सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) और अन्य पदों के लिए लिखित परीक्षा पास की है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 4,543 उम्मीदवारों को दस्तावेज़ सत्यापन और शारीरिक परीक्षण के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।
Sarkari Result - इन प्रक्रियाओं के बाद होगी नियुक्ति
कुल अधिसूचित रिक्तियों में से 3,613 पद सामान्य वर्ग, ओबीसी- 2,437, एससी- 1,895, एसटी- 180, ईडब्ल्यूएस- 902 पदों के लिए हैं। भर्ती प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन, शारीरिक माप परीक्षण और शारीरिक फिटनेस परीक्षण शामिल हैं।
Sarkari Result - 25 अप्रैल को होगा पीईटी
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार अब 25 अप्रैल को निर्धारित पीईटी में शामिल होंगे। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 9,534 रिक्तियां भरी जाएंगी।
Sarkari Result - इस लिंंक से देखें रिजल्ट
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड ने यूपी पुलिस सब-इंस्पेक्टर परीक्षा 2021 के परिणाम जारी कर दिए हैं। परीक्षा 12 नवंबर से 2 दिसंबर तक ऑनलाइन मोड में आयोजित की गई थी। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार uppbpb.gov.in पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
UP Police SI Result 2021 LIVE - चयनित उम्मीदवार होंगे शामिल
चयनित अभ्यर्थियों के रोल नंबर व रजिस्ट्रेशन नंबर की लिस्ट भी वेबसाइट पर अपलोड की गई है। लिखित परीक्षा में शामिल उम्मीदवार शारीरिक परीक्षण टेस्ट में शामिल होंगे। ये प्रक्रिया जल्द शुरू होगी।
Sarkari Result LIVE -जानिए कितने मिनट में पूरी करनी होगी दौड़
यूपी पुलिस एसआई के पीईटी में पुरुष अभ्यर्थियों को 4.8 किमी की दौड़ 28 मिनट में पूरी करनी होगी। वहीं महिला अभ्यर्थियों को 2.4 किमी की दौड़ 16 मिनट में पूरी करनी होगी। इसके अलावा लंबाई, चौड़ाई आदि भी देखी जाएगी।
UP Police SI Result 2021 LIVE - पीएसटी का होगा आयोजन
यूपी पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा का अगला राउंड डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और पीएसटी का होगा। मेरठ, आगरा, कानपुर नगर, बरेली, लखनऊ, प्रयागराज, गोरखपुर, वाराणसी में इसे 25 अप्रैल 2022 से आयोजित किया जाएगा।
Sarkari Result LIVE - जानिए कितने उम्मीदवार रहें सफल
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) ने सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। जिसके तहत कुल 36170 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं।
UP Police SI Result 2021 LIVE - फाइनल आंसर की हो चुकी है जारी
पुलिस भर्ती बोर्ड ने एसआई भर्ती परीक्षा की फाइनल आंसर-की 14 अप्रैल को जारी की थी। इससे पहले प्रोविजनल आंसर-की 10 दिसंबर 2021 को जारी की गई थी। इस पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए अभ्यर्थियों को 16 दिसंबर 2021 तक का समय दिया गया था।
Sarkari Result LIVE - जानिए कब हुई थी परीक्षा
यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा का आयोजन तीन पालियों में 12 नवंबर 2021 से 2 दिसंबर 2021 तक किया गया था। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 बजे से 11 बजे, दूसरी पाली की दोपहर 12:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे और तीन पाली में परीक्षा शाम 4 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित की गई थी।
Sarkari Result LIVE - जानिए कितने मिनट में पूरी करनी होगी दौड़
पुरुष अभ्यर्थियों के लिए 4.8 किमी की दौड़ 28 मिनट में पूरी करनी होगी।
महिला अभ्यर्थियों के लिए 2.4 किमी की दौड़ 16 मिनट में पूरी करनी होगी।
Sarkari Result LIVE - 9 हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ (यूपीपीबीपीबी ) की ओर से उप निरीक्षक (नागरिक पुलिस), प्लाटून कमांडर पीएसी अग्निशमन द्वितीयक अधिकारी के कुल 9534 पदों पर भर्ती की जाएगी। लिखित के बाद पीईटी का आयोजन किया जाएगा ।
Sarkari Result LIVE - तीन चरणों में हुई थी परीक्षा
यूपीपीबीपी ने उपनिरीक्षक, नागरिक पुलिस, प्लाटून कमांडर, पीएसी व अग्निशमन समेत अन्य पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा तीन फेज में आयोजित की थी। जो 12 नवंबर 2021 से 2 दिसंबर 2021 तक चली थी। लिखित परीक्षा के परिणाम यूपीपीबीपीबी की आधिकारिक साइट uppbpb.gov.in के माध्यम से देख सकते हैं।
UP Police SI Result 2021 LIVE - यहां चेक करें श्रेणीवार कट ऑफ
यूपी पुलिस एसआई लिखित परीक्षा परिणाम जारी करने के साथ बोर्ड ने श्रेणीवार कट ऑफ लिस्ट भी जारी की। जिसके तहत अनारक्षित वर्ग की कटऑफ 302.09405 रही। EWS की कटऑफ 285.56168, ओबीसी की कटऑफ 287.51425, एससी की 260.14439 और एसटी की 223.33388 रही।
Sarkari Result LIVE - जानिए कितने उम्मीदवार हुए अगले चरण के लिए चयनित
यूपी पुलिस में दारोगा के 9534 पदों पर भर्ती के लिए करीब 36170 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। ये अगले चरण में शामिल हो सकेंगे। उम्मीदवारों को मार्क्स ईक्यू परसेंटाइल मेथड के आधार पर दिया गया है।
UP Police SI Result 2021 LIVE - फाइनल आंसर की में बदले गए थे इतने जवाब
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने पहले प्रोविजन आंसर की जारी की थी। इस पर आपत्ति उठाने का मौका दिया था। इनकी समीक्षा के बाद बोर्ड ने फाइनल आंसर की जारी की थी। जिसमें लिखित परीक्षा के 46 प्रश्नों को रद्द किया गया, जबकि आपत्तियों के बाद 59 प्रश्नों के उत्तर बदले गए।
Sarkari Result 2022 - शारीरिक परीक्षण के मानक
यूपी पुलिस एसआई के पीईटी में पुरुष अभ्यर्थियों को 4.8 किमी की दौड़ 28 मिनट में पूरी करनी होगी। वहीं महिला अभ्यर्थियों को 2.4 किमी की दौड़ 16 मिनट में पूरी करनी होगी। इसके अलावा लंबाई, चौड़ाई समेत अन्य शारीरिक परीक्षण के मानकों पर खरा उतरना होगा।
_1650279593__rend_4_3.jpg)
