UP Board 10th, 12th Result 2022 Date: Uttar Pradesh Board, UPMSP Result 2022 की घोषणा कभी भी की जा सकती है। हालांकि पहले रिजल्ट तिथि की जानकारी शेयर की जाएगी, इसके बाद आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट लिंक को एक्टिव कर दिया जाएगा। एक बार रिजल्ट आने के बाद वेबसाइट हैंग होने का रिस्क बना रहता है, ऐसे में यह सभी आधिकारिक वेबसाइट को नोट कर लें- upresults.nic.in, upmsp.edu.in and upmspresult.in यहां से आप यूपी बोर्ड 10वीं व 12वीं का रिजल्ट देख सकेंगे।
UP Board Result 2022 kab aayega - यूपी बोर्ड रिजल्ट कब आएगा
सटीक जानकारी न होने के बावजूद, हम आपको सूत्रों से मिली जानकारी दे सकते हैं। मौजूदा समय में उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पूरा हो चुका है, अब रिजल्ट को वेबसाइट पर अपलोड करने की प्रक्रिया पूरी होनी बाकी है। एक रिपोर्ट के अनुसार, इन रिजल्ट्स को इसी हफ्ते जारी किया जा सकता है।
UP Board Result 2022 on Email - ईमेल आईडी पर भी आएगा रिजल्ट
छात्रों को अपना यूपी बोर्ड परिणाम 2022 एसएमएस पर भी प्राप्त होने की संभावना है। यूपी बोर्ड ने परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले छात्रों के ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर एकत्र किए हैं। यूपी बोर्ड रिजल्ट जारी होने के बाद ईमेल आईडी पर भी साझा किया जाएगा।
UP Board Result 2022 Passing Criteria - जानें पासिंग मार्क्स
यूपी बोर्ड रिजल्ट 2022 पासिंग क्राइटेरिया इस बार भी वही है जो पिछले बार था। हालांकि पिछली बार परीक्षा का आयोजन कोरोना महामारी संकट की वजह से नहीं किया गया था। पास होने के लिए छात्रों को परीक्षा में प्रति विषय कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाने होंगे। जो लोग दो या दो से अधिक विषयों में आवश्यक अंक प्राप्त करने में विफल रहते हैं, उन्हें फेल घोषित कर दिया जाएगा, खैर यदि ऐसा किसी के साथ होता है तो उसे हर हाल में इसे चुनौती के रूप में लेने की जरूरत है और अगली बार बेहतर अंकों से परीक्षा पास करने की घोषित होगी। जो छात्र एक विषय में फेल होंगे, उनके पास जुलाई में आयोजित होने वाली कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने का विकल्प होगा।
47 लाख से ज्यादा छात्र आज एक सवाल पूछ रहे हैं, यूपी बोर्ड रिजल्ट 2022 कब आएगा? इसका जवाब इसी हफ्ते क्लीयर हो जाएगा। अगले एक या दो दिन के भीतर इसकी घोषणा की जा सकती है।

