SSC MTS Result 2021 declared: एसएससी एमटीएस रिजल्ट घोषित, ऐसे चेक करें कट ऑफ
SSC MTS Tier 1 Result 2021 Declared, Sarkari Result 2022: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ssc.nic.in पर मल्टी टास्किंग (गैर-तकनीकी) स्टाफ टियर 1 परीक्षा रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। यह रिजल्ट्स पहले 28 फरवरी को जारी होना था, एसएससी ने खुद अस्थाई तारीखें जारी की थी, लेकिन किन्हीं वजहों से रिजल्ट 4 मार्च तक टल गया।
SSC MTS Tier 1 परीक्षा का आयोजन 5 अक्टूबर से 2 नवंबर, 2021 तक किया गया था। अब एसएससी मल्टी टास्किंग (गैर-तकनीकी) स्टाफ टियर 1 फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है। 12 नवंबर, 2021 को प्रोविजनल आंसर की जारी हुई थी और आवेदकों को 18 नवंबर, 2021 तक ऑब्जेक्शन का मौका दिया गया था। कटऑफ लिस्ट अब आ चुकी है।
SSC MTS Result 2021 Declared: Check marks here
बता दें, एसएससी टियर 1 व टियर 2 परीक्षा दोनों के लिए अलग अलग कटऑफ जारी करता है। रिजल्ट जारी होने के बाद टियर 2 परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी होगा। इन सभी अपकमिंग अपडेट को जानने के लिए इस स्टोरी पर नजर डालें।
ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट
कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट - ssc.nic.in पर जाएं।
होमपेज पर, उस लिंक पर क्लिक करें जिसमें लिखा है, 'एसएससी एमटीएस टियर 1 परिणाम 2020 घोषणा, टियर II परीक्षा के लिए।'
अपना नाम और रोल नंबर खोजने के लिए पीडीएफ फाइल को स्क्रॉल करें।
जरूरत पड़ने पर आप इसकी एक कॉपी प्रिंट भी कर सकते हैं।
क्वालिफाइड उम्मीदवार होंगे टियर 2 में शामिल
SSC MTS Tier 1 Result 2020-21 घोषित हो चुका है। परीक्षा का आयोजन 5 अक्टूबर से 2 नवंबर, 2021 तक आयोजित किया गया था। इस परीक्षा को पास करने वाले उम्मीदवार अब Tier 2 परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।
जारी हुआ एमटीएस परीक्षा रिजल्ट
कर्मचारी चयन आयोग, एसएससी एमटीएस टियर 1 परिणाम 2020-21 4 मार्च, 2022 को घोषित किया गया है। जिन उम्मीदवारों ने टियर 1 परीक्षा दी थी, वे अब आधिकारिक वेबसाइट - ssc.nic.in पर अपना परिणाम ऑनलाइन देख सकते हैं।
एसएससी एमटीएस डेट 2022
कर्मचारी चयन आयोग, एसएससी एमटीएस की परीक्षा 5 अक्टूबर 2021 से 2 नवंबर 2021 तक देश भर के कई परीक्षा केंद्रों में आयोजित की गई थी। यह एक कम्प्यूटर आधारित परीक्षा थी जो विभिन्न शिफ्टों में आयोजित की गई थी।
SSC पेपर 1 नॉर्मलाइजेशन फॉर्मूला
कर्मचारी चयन आयोग यानी एसएससी ने बताया कि पेपर-1 परीक्षा का रिजल्ट नॉर्मलाइजेशन फॉर्मूला के आधार पर जारी किया गया। फॉर्मूले के बारे में वेबसाइट पर 07 फरवरी 2019 को जारी नोटिस में इस बारे में बताया गया था।
SSC MTS परीक्षा का सबसे ज्यादा कटऑफ
एसएससी एमटीएस परीक्षा कट ऑफ की बात करें तो सबसे ज्यादा बिहार का कट ऑफ 93 अंक के पार गया है। वहीं अन्य राज्यों में उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश का कटऑफ काफी ज्यादा गया है।
SSC MTS टियर 1 रिजल्ट में कितने उम्मीदवार सफल?
कर्मचारी चयन आयोग यानी एसएससी एमटीएस 2020 परीक्षा पेपर-1 परीक्षा के नतीजे शुक्रवार, 4 मार्च को ही जारी किए गए हैं और इसमें कुल मिलाकर 44,680 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया है। यानी कि 44,680 उम्मीदवार ये नतीजे आने के बाद एसएससी एमटीएस पेपर-2 एग्जाम देंगे।
SSC MTS रिजल्ट Tier 1 कट-ऑफ लिस्ट
SSC MTS Result Tier 1 Cut Off List: एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट- ssc.nic.in पर जाएं। वैकल्पिक रूप से उम्मीदवार यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर सकते हैं - एसएससी एमटीएस टियर 1 परिणाम 2021
Also Read: SSC MTS Result 2021: एसएससी एमटीएस Tier 1 रिजल्ट ssc.nic.in पर घोषित, देखें टियर 2 कटऑफ लिस्ट
एसएससी एमटीएस 2021 टियर 1 रिजल्ट घोषित
कर्मचारी चयन आयोग मल्टी-टास्किंग स्टाफ, एसएससी एमटीएस 2021 टियर 1 का परीक्षा का परिणाम आज, 4 मार्च, 2022 को घोषित हुआ है। एसएससी ने एमटीएस टियर 1 परिणाम आधिकारिक वेबसाइट- ssc.nic.in पर जारी किया गया है।
एसएससी एमटीएस पेपर 2 अपडेट
कर्मचारी चयन आयोग के उम्मीदवारों को अंग्रेजी या संविधान की अनुसूची-आठवीं में शामिल किसी भी भाषा में एक लघु निबंध या पत्र लिखना होगा। एसएससी एमटीएस पेपर-2 ‘पेन और पेपर’ मोड में डिस्क्रिप्टिव टाइप का होगा।
दो आयु वर्गों के लिए जारी होगा रिजल्ट
एसएससी एमटीएस पेपर- I 2020-21 परीक्षा का परिणाम 18-25 वर्ष और 18-27 समूह दोनों आयु वर्ग के लिए मार्च 2022 में कभी भी पीडीएफ फॉर्म में जारी किया जाएगा। इससे पहले यह रिजल्ट आयोग की वेबसाइट पर 28 फरवरी को जारी किए जाने की बात की गई थी, हालांकि ऐसा नहीं हुआ।
3 हजार से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती
एसएससी एमटीएस भर्ती को लेकर भारत सरकार के कई मंत्रालयों या विभाग मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) में 3972 खाली पद भरें जाएंगे। आवेदक बेसब्री से परिणाम के जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। आयोग इसे जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित करेगा।
वर्णनात्मक होगा पेपर
एमटीएस टियर- 2 में पेपर वर्णनात्मक प्रकार का होगा, जिसमें उम्मीदवारों को अंग्रेजी या संविधान की अनुसूची-आठवीं में शामिल किसी भी भाषा में एक लघु निबंध या पत्र लिखना होगा।
अंकों के पुनर्मूल्यांकन की नहीं होगी अनुमति
SSC MTS परीक्षा 2021-22 5 अक्टूबर, 2021 से 2 नवंबर, 2021 तक आयोजित की गई थी। जल्द ही रिजल्ट जारी किया जाएगा। अंकों के पुनर्मूल्यांकन/पुन: जाँच का कोई प्रावधान नहीं होगा। इस संबंध में किसी भी पत्राचार पर विचार नहीं किया जाएगा। ये अधिसूचना बोर्ड की ओर से पहले जारी की गई थी।
एक साथ जारी हो सकते हैं रिजल्ट और फाइनल आंसर की
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने नवंबर में मल्टी टास्किंग (गैर-तकनीकी) स्टाफ टियर 1 टेस्ट 2020 के लिए उत्तर कुंजी और रिस्पांस शीट जारी किए थे, इसके बाद से फाइनल आंसर की का इंतजार है। उम्मीद है कि यह आंसर की और रिजल्ट दोनों एक साथ जारी किए जा सकते हैं।
डिस्क्रिप्टिव होगा पेपर
एसएससी एमटीएस 2022 पेपर-2 हिंदी, अंग्रेजी और संविधान की 8वीं अनुसूची में उल्लिखित अन्य भाषाओं में उम्मीदवारों के बुनियादी भाषा कौशल का टेस्ट करने के लिए एक डिस्क्रिप्टिव होगा पेपर पेपर होगा। उम्मीदवारों को 30 मिनट में 50 अंकों का एक लघु निबंध/पत्र लिखना होगा।
कौन होंगे टियर 2 में शामिल
एसएससी एमटीएस टियर 1 परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार एसएससी एमटीएस टियर 2 परीक्षा में बैठने के पात्र होंगे। एसएससी एमटीएस टियर 2 परीक्षा की तारीखों की घोषणा टियर 1 परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद की जाएगी।
30 लाख से अधिक उम्मीदवार हुए थे शामिल
SSC MTS 2020 टियर 1 परीक्षा 5 अक्टूबर से 2 नवंबर, 2021 तक आयोजित की गई थी। SSC MTS 2020 परीक्षा के लिए 30 लाख से अधिक उम्मीदवार उपस्थित हुए थे। टियर 1 को क्लियर करने वाले उम्मीदवार टियर 2 परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।
रीजन वाइस जारी होंगे कट ऑफ और रिजल्ट
फाइनल रिजल्ट की घोषणा के समय SSC द्वारा अलग-अलग एज ग्रुप, राज्य या केंद्रशासित प्रदेश वाइज और कैटेगरी वाइज कटऑफ जारी की जाएगी। पात्र उम्मीदवार जिनके दस्तावेज क्रम में पाए जाते हैं, उन्हें अंतिम चयन के लिए माना जाएगा।
अंतिम दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा
अंतिम दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया के लिए उम्मीदवारों को पेपर-1 में उनके प्रदर्शन और पेपर-2 में कट-ऑफ अंकों के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन पत्र में उनके द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार उनकी पात्रता की जांच की जाएगी।
जानिए कब जारी होगी टियर 2 की तारीख
एसएससी एमटीएस टियर 1 के परिणाम घोषित होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर टियर 2 की तारीखों की घोषणा होने की उम्मीद है। नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
रिस्पांस शीट हुई थी जारी
SSC ने नवंबर में मल्टी-टास्किंग (गैर-तकनीकी) स्टाफ टियर 1 के लिए आंसर की और रिस्पांस शीट जारी किए थे। इसके जरिए उम्मीदवार संभावित स्कोर का अंदाजा लगा सकते थे।
रिजल्ट देखने का तरीका
एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं
रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
अपने क्रेडेंशियल दर्ज करें और लॉग इन करें।
लॉग इन करने के बाद, एसएससी एमटीएस टियर 1 2020-21 परिणाम स्क्रीन पर आ जाएगा।
भविष्य के संदर्भ के लिए परिणाम डाउनलोड करें और प्रिंट करें।
अक्टूबर से नवंबर तक चली थी परीक्षा
SSC MTS 2020-21 परीक्षा वर्ष 2021 में 5 अक्टूबर से 2 नवंबर तक आयोजित की गई थी। SSC MTS परीक्षा देश भर के विभिन्न केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित की गई थी।
इस वेबसाइट पर आएगा रिजल्ट
मल्टी टास्किंग (गैर-तकनीकी) स्टाफ टियर 1 (पेपर 1) परीक्षा परिणाम जल्द होने वाले हैं जारी। यह परीक्षा 5 अक्टूबर से 2 नवंबर, 2021 तक आयोजित की गई थी। जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर ssc.nic.in परिणाम देख सकते हैं।
जारी हो चुकी है प्रोविजनल आंसर की
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने नवंबर में मल्टी टास्किंग (गैर-तकनीकी) स्टाफ टियर 1 परीक्षा के लिए 12 नवंबर, 2021 को अनंतिम उत्तर कुंजी और उम्मीदवारों की प्रतिक्रिया पत्रक जारी किए थे। इसके बाद से फाइनल आंसर की को लेकर आधिकारिक जानकारी नहीं आई है।
कंप्यूटर आधारित मोड में थी परीक्षा
SSC MTS परीक्षा देश भर के विभिन्न केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित की गई थी। बता दें, कर्मचारी चयन आयोग किसी भी समय टियर 1 परीक्षा परिणाम जारी कर सकता है।

