MP Board Class 5th, 8th Result 2022: एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं रिजल्ट रिलीज, जानिए परिणाम के दिलचस्प आंकड़े
MP Board 5th, 8th Result 2022 on www.rskmp.in, mpbse.mponline.gov.in, Sarkari Result 2022: एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं और कक्षा 8वीं 2022 के परिणाम आज यानी 13 मई 2022 को दोपहर 3 बजे जारी हो चुका है। इसे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक किया जा सकता है। उम्मीदवार राज्य शिक्षा केंद्र पोर्टल पर अपनी समग्र आईडी दर्ज करके अपना परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा रश्मि अरुण शमी ने परिणाम को घोषित किया। रिजल्ट से संबंधित सभी अपडेट यहां देखें।
MP Board MPBSE 5th, 8th Result 2022: एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं कक्षा के रिजल्ट की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस की मदद से की गई है। ऐसे में सभी उम्मीदवार मध्य प्रदेश राज्य शिक्षा केंद्र के आधिकारिक यूट्यूब अकाउंट पर इसे देख सकते हैं। परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवार राज्य शिक्षा केंद्र पोर्टल के सार्वजनिक लिंक के माध्यम से परिणाम देख सकते हैं। इस साल, लगभग 8.26 लाख छात्रों ने कक्षा 5 की परीक्षा दी, जबकि 7.56 लाख उम्मीदवारों ने कक्षा 8 की परीक्षा में शामिल हुए थे।
MP Board 5th, 8th Result 2022 Direct Link: Check marks here
कक्षा 5वीं और 8वीं की बोर्ड परीक्षा में सभी नियम का पालन किया गया। इसके तहत राज्य स्तरीय परीक्षा प्रश्न पत्र तैयार करने, दूसरे स्कूलों में परीक्षा केंद्रों का निर्धारण, अन्य स्कूलों और जिलों में कॉपियों की समीक्षा और केंद्रीकृत और ऑनलाइन परिणाम जैसी प्रक्रियाएं लागू की गई हैं। अब एमपी बोर्ड की ओर से रिजल्ट भी जारी कर दिया गया है। इससे संबंधित अपडेट आप यहां देख सकते हैं।
MP Board 5th, 8th Results 2022: कब आयोजित हुई थी परीक्षा
एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं रिजल्ट 2022 में फेल हुए उम्मीदवारों की परीक्षा जुलाई में आयोजित की जाएगी। मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षाएं 4 जुलाई से 9 जुलाई 2022 के बीच आयोजित की जाएंगी।
MP Board Class 5, 8 Results 2022: 20 मई से उपलब्ध होगी मार्कशीट
एमपी बोर्ड कक्षा 5, 8 परिणाम 2022 घोषित कर दिए गए हैं। कक्षा 5वीं और कक्षा 8वीं दोनों की मार्कशीट 20 मई, 2022 से डाउनलोड की जा सकती है। स्कूल दी गई तारीख के बाद मार्कशीट को एक्सेस और डाउनलोड कर सकेंगे।
MP Board 5th, 8th Result 2022: कक्षा 5 और 8 में नरसिंहपुर जिला अव्वल
मध्य प्रदेश यानी एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं का रिजल्ट 2022 घोषित कर दिया गया है। एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं और कक्षा 8वीं परीक्षा में नरसिंहपुर जिले की ओर से टॉप किया गया है। कक्षा 5वीं के लिए कुल पास प्रतिशत 98.03 प्रतिशत और कक्षा 8 के लिए 95.68 प्रतिशत रखा गया है।
MP Board class 5th and 8th exam: कक्षा 5वीं में 90.01 प्रतिशत और 8वीं में 82.35 प्रतिशत पास
MP class 5th and 8th board results: छात्रों को शुभकामनाएं
स्कूल शिक्षा विभाग, एमपी प्राचार्य ने ट्वीट किया, 'सचिव स्कूल शिक्षा श्रीमती रश्मि अरुण शमी और निदेशक राज्य शिक्षा केंद्र श्री धनराजू एस ने कक्षा 5वीं और 8वीं की परीक्षा पास करने वाले छात्रों, उनके शिक्षकों और अभिभावकों को बधाई दी गई है।'
MP Board class 5th and 8th Result: ऐसे करें चेक
मध्य प्रदेश बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in पर जाएं।
एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं या कक्षा 8वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
अपनी ब्रांच दर्ज करें और लॉग इन करें। कक्षा 5वीं और 8वीं के परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होंगे
मार्कशीट डाउनलोड करें और इसे भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट निकाल लें।
MP Board class 5th and 8th Result: एमपी बोर्ड परिणाम पास प्रतिशत
एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं परीक्षा परिणाम प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा की ओर से घोषित किया गया था। रश्मि अरुण शमी कक्षा 5वीं के लिए कुल पास प्रतिशत 90.01 प्रतिशत है और कक्षा 8वीं के लिए कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 82.35 प्रतिशत है।
MP Board 5th and 8th result 2022: ग्रामीण छात्रों का बेहतर प्रदर्शन
एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं रिजल्ट 2022 के लिए इस साल ग्रामीण बच्चों ने शहरी बच्चों की तुलना में थोड़ा बेहतर प्रदर्शन किया है। कक्षा 5 ग्रामीण क्षेत्र के लिए कुल पास प्रतिशत 90.20 प्रतिशत और कक्षा 8वीं 82.45 प्रतिशत है। कक्षा 5 के शहरी क्षेत्र का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 87.80 प्रतिशत और कक्षा 8वीं का 81.62 प्रतिशत रहा।
MP Board Result LIVE: जानिए कितने प्रतिशत परीक्षार्थी हुए पास
एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं परीक्षा के रिजल्ट का ऐलान प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया गया। इसके तहत कक्षा 5वीं में 90 प्रतिशत परीक्षार्थियों ने सफलता हासिल की है। वहीं कक्षा 8वीं में करीब 82 प्रतिशत परीक्षार्थी पास हुए हैं। रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।
MP Board Result LIVE: रिजल्ट हुए जारी
एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं परीक्षा के रिजल्ट जारी कर दिए गए हैं। इसका ऐलान प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया गया। जल्द ही बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर इसका लिंक एक्टिव किया जाएगा। एमपी बोर्ड ने करीब 12 साल बाद इन दोनों कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की।
MP Board Result LIVE: प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई शुरू
एमपी बोर्ड कक्षा 5 और 8 का परिणाम जारी होने में कुछ ही समय बाकी है। प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हो चुकी है। परिणाम घोषित किए जाने के बाद इसका डायरेक्ट लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव कर दिया जाएगा।
MP Board Result LIVE: परिणाम जारी होने में कुछ ही समय बाकी
एमपी बोर्ड कक्षा 5 और 8 का परिणाम जारी होने में कुछ ही समय बाकी है। आज 13 मई, 2022 को दोपहर 3 बजे इसे घोषित किया जाएगा। परिणाम राज्य शिक्षा केंद्र की आधिकारिक साइट rskmp.in पर चेक किया जा सकता है।
MP Board Result LIVE: प्रेस कॉन्फ्रेंस में होगा ऐलान
एमपी बोर्ड कक्षा 5 और 8वीं के परिणाम एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषित किए जाएंगे। इसके अलावा ये राज्य शिक्षा केंद्र के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध होंगे। परीक्षार्थी रिजल्ट घोषित होने के बाद डायरेक्ट लिंक से भी परिणाम चेक कर सकेंगे।
MP Board Result LIVE: लॉगिन आईडी से चेक कर सकेंगे नतीजे
सभी छात्र राज्य शिक्षा केंद्र पोर्टल hwww.rskmp.in पर अपनी लॉगिन आईडी का उपयोग करके अपना परिणाम देख सकते हैं। इसके अलावा स्कूलों के प्रभारी शिक्षक/प्रधानाचार्य भी अपनी कक्षाओं के छात्र और कक्षा के परिणाम देख सकेंगे।
MP Board Result: ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट
एमपी बोर्ड के परिणाम देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.rskmp.in पर जाएं।
होमपेज पर, परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
अपने क्रेडेंशियल दर्ज करें और लॉग इन करें।
आपका परिणाम स्क्रीन चेक पर प्रदर्शित होगा।
इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसी की हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
MP Board 5th, 8th Result 2022: दोपहर 3 बजे घोषित होगा परिणाम
स्कूल शिक्षा विभाग, एमपी ने ट्वीट किया, “राज्य के सरकारी स्कूलों के कक्षा 5 वीं और 8 वीं के छात्रों के वार्षिक मूल्यांकन का परिणाम 13 मई को दोपहर 3 बजे घोषित किया जाएगा। प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा श्रीमती रश्मि अरुण शमी राज्य शिक्षा केंद्र के बैठक कक्ष संख्या-2 में पोर्टल पर क्लिक कर परिणाम घोषित करेंगी।
_1652428586__rend_4_3.jpg)
