Bihar Board 10th Result 2022: खुशखबरी! जारी होने वाले है 10वीं का परिणाम, टॉपर्स इंटरव्यू प्रक्रिया जल्द
Bihar Board BSEB 10th Result 2022: बीएसईबी यानी बिहार बोर्ड (Bihar School Examination Board) के द्वारा जल्द कक्षा 10वीं का परिणाम जारी किया जाएगा। इस साल सबसे पहले बिहार राज्य की ओर से बोर्ड परीक्षा आयोजित हुई थीं। रिपोर्ट के अनुसार, गणित पेपर लीक के चलते 10 रिजल्ट में देर हुई, लेकिन मूल्यांकन प्रक्रिया लगभग पूरी हो गई है और टॉपर इंटरव्यू चल रहे हैं। रिजल्ट जल्द घोषित किए जा सकते हैं।
Bihar Board BSEB 10th Result 2022: बिहार एजुकेशन बोर्ड की ओर से 12वीं के परिणाम घोषित किए जाने के बाद 10वीं बोर्ड परीक्षा के परिणामों का इंतजार बढ़ गया है। यह नतीजे कभी भी आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in या results.biharboardonline.com पर जारी किए जा सकते हैं, हालंकि बोर्ड ने अपनी तरफ से 10वीं परिणाम को लेकर संभावित तिथि या समय की पुष्टि नहीं की है।
Bihar Board 10th Result 2022 Today! check result here
फिलहाल रिजल्ट जारी होते ही आपको यहां डायरेक्ट लिंक दे दिया जाएगा, सबसे तेज रिजल्ट देखने के लिए आप इस ब्लॉग को विजिट करते रहें।
Sarkari Naukri 2022: Check Bihar Board 10th Result, UPTET, CTET, Jobs Notification here
बीएसईबी कक्षा 10वीं का रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को रोल कोड या रोल नंबर की जरूरत होगी। छात्रों को हर विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाने जरूरी होंगे। बीते साल BSEB यानी बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा 5 अप्रैल 2021 को 10वीं के परिणाम घोषित किए थे।
Sarkari Result Live - यह है आधिकारिक अपेडट व नोटिफिकेशन
इस साल, बिहार में लगभग 17 लाख छात्रों ने कक्षा 10 की अंतिम परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है। प्रश्नपत्र 17 फरवरी से 24 फरवरी के बीच आयोजित किए गए थे। वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्नों की आधिकारिक उत्तर कुंजी 8 मार्च को जारी की गई थी और उम्मीदवारों को 11 मार्च, 2022 तक आपत्तियां उठाने की अनुमति दी गई थी।
Sarkari Result Live - बिहार बोर्ड के परिणाम जल्द
बिहार बोर्ड के परिणाम 2022 इंटरमीडिएट या कक्षा 12 के लिए पहले ही घोषित किए जा चुके हैं। बीएसईबी जल्द ही 10वीं के परिणाम भी जारी करेगा, सूत्रों की मानें तो टॉपर्स का इंटरव्यू चल रहा है, इस प्रक्रिया के बाद रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा।
Sarkari Result Live - शाम तक में आ सकता है अपडेट
बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2022 आज शाम को जारी हो सकता है। बोर्ड ने अभी तक बीएसईबी 10वीं परिणाम की तारीख की घोषणा नहीं की है। संभावना है कि बोर्ड आज शाम तक परिणाम की तारीख की पुष्टि कर सकता है। यह रिजल्ट biharboardonline.bihar.gov.in पर जारी किया जाएगा।
Sarkari Result Live - क्या शाम में आ सकता है आधिकारिक अपडेट
बिहार बोर्ड, बीएसईबी मैट्रिक या बीएसईबी 10वीं की परीक्षा 17 फरवरी से 24 फरवरी, 2022 तक आयोजित की गई थी। हालांकि, गणित पेपर लीक के आरोपों के कारण 24 मार्च, 2022 को फिर से गणित की परीक्षा आयोजित की गई थी। बीएसईबी 10वीं परिणाम 2022 शाम को जारी होने की उम्मीद है। या सूत्रों की मानें तो इस संबंध में कुछ आधिकारिक घोषणा भी हो सकती है।
Sarkari Result Live - रोल कोड या रोल नंबर
बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट देखने के लिए आपको बस रोल कोड या रोल नंबर की जरूरत होगी। यह परिणाम biharboardonline.bihar.gov.in पर जारी किए जाएंगे। आप एजुकेशन सेक्टर की अन्य व लेटेस्ट खबरों के लिए timesnowhindi.com/education पर जा सकते हैं।
Sarkari Result Live - स्क्रूटनी की मिलेगी सुविधा
परिणाम घोषित होने के बाद, बीएसईबी छात्रों को उत्तर पुस्तिकाओं की जांच के लिए आवेदन करने की अनुमति देगा। जो छात्र अपने अंकों से खुश नहीं हैं, वे शुल्क का भुगतान करके पुन: जांच के लिए आवेदन कर सकते हैं। परिणाम आने के कुछ दिनों बाद स्क्रूटनी का कार्यक्रम घोषित किया जाएगा।
Sarkari Result Live - आधिकारिक जानकारी जल्द
27 मार्च, 2022 को, बिहार बोर्ड, बीएसईबी 10वीं परिणाम 2022 जारी करने का दावा करने के लिए एक नकली वेबसाइट वायरल हुई। लेकिन बाद में इसे खारिज कर दिया गया। बीएसईबी मैट्रिक परिणाम के लिए कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन उनके आज आने की उम्मीद है। आप हमारे साथ लगातार बने रहें।
Sarkari Result Live - स्कोरकार्ड देखने के लिए चाहिए रोल नंबर
जल्द सामने आने वाली हैं यह जानकारियां
बीएसईबी परिणाम के साथ कक्षा 10 की अंतिम परीक्षा के टॉपर्स की सूची जारी करेगा। सूची में छात्रों के नाम, रैंक, प्राप्त अंक, प्राप्त प्रतिशत आदि जैसे विवरण होंगे। रिजल्ट जारी होने के बाद आप रोल कोड या रोल नंबर से देखें पाएं स्कोरकार्ड
Sarkari Result Live - जल्द आएगी फाइनल आंसर की
17 फरवरी से 24 फरवरी, 2022 तक लगभग 17 लाख उम्मीदवारों के लिए बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा आयोजित की गई थी। 50% अंकों के प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार के थे, जिसके लिए उत्तर कुंजी जारी की गई थी, अभी फाइनल आंसर की आना बाकी है। यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई थी - सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक और दोपहर 1:45 से शाम 5 बजे तक।
Sarkari Result Live - इन लिंक्स से देखें परिणाम
भले बोर्ड ने अपनी तरफ से आधिकारिक जानकारी नहीं दी है लेकिन सूत्रों के अुनसार, जल्द ही कक्षा 10वीं का परिणाम जारी किया जा सकता है। रिजल्द आने के बाद आप biharboardonline.bihar.gov.in और results.biharboardonline.com से या timesnowhindi.com/education से रिजल्ट देख सकेंगे।
Sarkari Result Live - मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी?
सूत्रों की मानें, तो मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी हो गई है। बोर्ड ने दोबारा से गणित पेपर 24 मार्च को आयोजित किया, ऐसे में अब कभी भी यह रिजल्ट आ सकते हैं। जैसे ही रिजल्ट जारी होगा आप biharboardonline.bihar.gov.in व timesnowhindi.com/education से डायरेक्ट लिंक पा सकेंगे।
Sarkari Result Live - कक्षा 10वीं के परिणाम जल्द
Bihar School Examination Board कक्षा 10वीं के परिणाम जारी करेगा। यह परिणाम अब जल्द ही जारी होंगे, क्योंकि 10वीं गणित का पेपर कुछ दिन पहले हो चुका है और बस रिजल्ट जारी करने की प्रक्रिया पर काम चल रहा है। माना जा रहा है कि गणित का पेपर दोबारा से आयोजित कराने के चलते ही रिजल्ट में देरी हुई है।
Sarkari Result Live - बिहार बोर्ड मैट्रिक परिणाम
बिहार बोर्ड मैट्रिक परिणाम 2022 की मार्कशीट में नाम, रोल कोड और रोल नंबर, छात्रों की पंजीकरण संख्या, प्रत्येक विषय में अंक, कुल अंक और योग्यता की स्थिति शामिल होगी। ध्यान रहे, वे छात्र जो एक या दो विषयों में न्यूनतम उत्तीर्ण अंक हासिल करने में असमर्थ हैं, उन्हें कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए उपस्थित होना होगा।
Sarkari Result Live - आधिकारिक घोषणा?
लाखों छात्र 10वीं परीक्षा के परिणामों की प्रतीक्षा कर रहे हैं, बिहार बोर्ड मैट्रिक परिणाम के संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। सभी अपडेट के लिए इस ब्लॉग को विजिट करते करें। छात्रों को बीएसईबी 10वीं की अंतिम परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए सभी व्यक्तिगत विषयों में परीक्षा में न्यूनतम 30 प्रतिशत अंक प्राप्त करने की आवश्यकता है।
Sarkari Result Live - बीएसईबी 10 रिजल्ट जल्द
बीएसईबी ने 24 मार्च को मोतिहारी जिले के छात्रों के लिए गणित के पेपर की पुन: परीक्षा आयोजित की थी। परीक्षा का समय सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक था। अब बस रिजल्ट आना बाकी है, जिसे जल्द ही biharboardonline.bihar.gov.in पर अपलोड कर दिया जाएगा।
Sarkari Result Live - 10वीं का परिणाम जल्द
BSEB Matric 10th Result 2022, Bihar Board 10th Result 2022 Date जल्द ही बिहार बोर्ड की तरफ से जारी कर दी जाएगी। गौरतलब कि इस साल सबसे पहले बिहार बोर्ड ने परीक्षाएं आयोजित कराई थी। 12वीं का रिजल्ट जारी हो चुका है अब किसी भी समय 10वीं का परिणाम जारी कर दिया जाएगा।
Sarkari Result Live - ऐसे देखें परिणाम
बीएसईबी 10वीं परिणाम 2022 देखने के लिए इन स्टेप्स को करें फॉलो
बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
होम पेज पर उपलब्ध बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 लिंक पर क्लिक करें।
रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
सबमिट पर क्लिक करें और आपका परिणाम स्क्रीन पर आ जाएगा।
बीएसईबी 10वीं का रिजल्ट चेक करें और पेज को डाउनलोड करें।
Sarkari Result Live - प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी जाएगी जानकारी
बिहार बोर्ड कक्षा 10 के परिणाम की आधिकारिक प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद biharboardonline.bihar.gov.in पर जारी किए जा सकते हैं, ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि 12वीं के परिणाम भी ऐसे ही जारी किए गए थे।
पिछले साल अप्रैल में आयोजित हुई थी परीक्षा
पिछले साल 2021 में बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट 5 अप्रैल को जारी किया गया था। इस दौरान करीब 16.54 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था, जबकि उनमें से 78.17 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए थे।
मूल्यांकन प्रक्रिया हुई पूरी
बिहार बोर्ड मैट्रिक की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 17 मार्च 2022 किया जाना था, लेकिन मोतिहारी जिले के कुछ परीक्षा केंद्रों पर पेपर लीक के चलते 24 मार्च को परीक्षा दोबारा आयोजित कराई गई। इन परीक्षा केंद्रों की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य 26 मार्च को पूरी की गई।
टॉपरों की इंटरव्यू प्रक्रिया पूरी
बताया जाता है कि बोर्ड एक-दो दिन में टॉपरों का इंटरव्यू पूरा करके 28 मार्च को रिजल्ट जारी कर सकता है। किसी कारणवश इस दिन रिजल्ट जारी न होने पर 29 मार्च तक इसे घोषित किए जाने की पूरी संभावना है।
12वीं के रिजल्ट पहले हो चुके हैं जारी
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने 16 मार्च, 2022 को बारहवीं के परिणाम जारी किए थे। इस बार भी लड़कियों ने लड़कों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया। 12वीं की परीक्षा में कुल 80.15 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए हैं।
आंसर की पहले हो चुका है जारी
बोर्ड ने कक्षा 10 की आंसर की 8 मार्च, 2022 को जारी कर चुका है। इस पर आपत्तियां उठाने की अंतिम तिथि 11 मार्च, 2022 थी। इसी के आधार पर फाइनल रिजल्ट जारी किया जाएगा।
इंटरव्यू प्रक्रिया लगभग पूरी
बीएसईबी टॉपर्स के इंटरव्यू ले रहा है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। ऐसे में बोर्ड जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट जारी कर सकता है।
आधिकारिक वेबसाइट पर कर सकेंगे चेक
बिहार बोर्ड 10वीं के रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in व biharboardonline.com पर चेक किए जा सकते हैं। रिजल्ट 28 मार्च यानि कल जारी होने की संभावना है।
जल्द जारी होंगे रिजल्ट
कक्षा 10वीं के परिणाम मार्च के आखिर या अप्रैल के पहले हफ्ते में जारी किए जा सकते हैं। हालांकि, अब तक बोर्ड ने तारीख को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में बोर्ड की वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन जारी
बिहार बोर्ड ने 12वीं कक्षा के कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। ऐसे में जो छात्र परीक्षा में शामिल होनाचाहते हैं उन्हें बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट inter22spl.biharboardonline.com पर जाकर आवेदन करना होगा। आवेदन की आखिरी तारीख 30 मार्च है।
इंटरमीडिएट के रिजल्ट पहले हो चुके हैं जारी
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने 16 मार्च, 2022 को बारहवीं कक्षा की परीक्षा के परिणाम को जारी कर दिया था। इस वर्ष बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा में कुल 80.15 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए हैं।
फरवरी में आयोजित हुई थी परीक्षा
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड की ओर से कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षा का आयोजन फरवरी, 2022 में 17 से लेकर 24 तारीख तक किया गया था। परीक्षा सुबह 9.30 से लेकर 12.45 तक और दोपहर 1.45 से लेकर शाम 5 बजे तक दो पालियों में आयोजित की गई थी।
एसएमएस से भी चेक कर सकते हैं रिजल्ट
छात्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर बिहार बोर्ड रिजल्ट ऑनलाइन चेक करने के अलावा एसएमएस के जरिए भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके लिए BIHAR10<स्पेस>रोल-नंबर टाइप करें और 56263 पर मैसेज भेजें।
पास होने के लिए इतने अंक जरूरी
छात्रों को बीएसईबी 10 वीं परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए सभी व्यक्तिगत विषयों में परीक्षा में न्यूनतम 30 प्रतिशत अंक हासिल करना जरूरी है। वे छात्र जो एक या दो विषयों में न्यूनतम उत्तीर्ण अंक हासिल करने में असमर्थ हैं, वे कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
आंसर की पहले की गई थी जारी
बिहार बोर्ड की ओर वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्नों की आधिकारिक उत्तर कुंजी 8 मार्च को जारी की गई थी। उम्मीदवारों को 11 मार्च, 2022 तक उस पर आपत्तियां उठाने का मौका भी दिया गया था। अब जल्द ही रिजल्ट जारी किए जाएंगे।
17 लाख छात्रों ने कराया था पंजीकरण
इस साल, बिहार में लगभग 17 लाख छात्रों ने कक्षा 10 की परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था। पेपर 17 से 24 फरवरी के बीच आयोजित किए गए थे। अब परीक्षार्थियों को बेसब्री से रिजल्ट घोषित होने का इंतजार है।
कंपार्टमेंट परीक्षा का होगा आयोजन
बोर्ड उन लोगों के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा भी आयोजित करेगा जो परीक्षा पास नहीं कर सके हैं। यदि आप परिणाम से संतुष्ट नहीं हैं, तो आप दोबारा जांच के लिए अनुरोध कर सकते हैं।
Bihar Board, BSEB मैट्रिक रिजल्ट 2022: आंसर की रिलीज
बीएसईबी मैट्रिक या कक्षा 10 परीक्षा की उत्तर कुंजी 2022 को चुनौती देने की विंडो शुक्रवार 11 मार्च को शाम 5 बजे बंद हो गई थी। बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं या मैट्रिक परीक्षा आंसर की बहुविकल्पीय सवाल के लिए 8 मार्च, 2022 को रिलीज हुई थी और यह परीक्षा का आधा हिस्सा है।
क्या है Bihar Board की कंपार्टमेंट परीक्षा?
बीएसईबी यानी बिहार बोर्ड की ओर से कक्षा 12वीं के लिए एक या दो विषयों में फेल छात्रों को लेकर कंपार्टमेंट परीक्षा का आयोजन होना था। इन उम्मीदवारों को 26 मार्च से 30 मार्च, 2022 तक आधिकारिक वेबसाइट, inter22spl.biharboardonline.com पर अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाना होगा।
BSEB Result: इन वेबसाइट्स की मदद से देखें परिणाम
बिहार एजुकेशन बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं यानी मैट्रिक के रिजल्ट को जल्द ही घोषित किया जाने वाला है। बिहार बोर्ड रिजल्ट को लेकर लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए नीचे दी गई वेबसाइट्स के लिंक को इस्तेमाल किया जा सकता है।
BIhar Board Matric Result: पेपर लीक के बाद दोबारा हुआ गणित का पेपर
बिहार बोर्ड यानी बीएसईबी की ओर से 17 फरवरी को मैथ्स या गणित का पेपर लीक हुआ था और बिहार एजुकेशन बोर्ड की ओर से मोतिहारी जिले में पेपर रद्द करने का निर्णय भी लिया गया था। इसे लेकर कक्षा 10वीं के गणित पेपर को फिर आयोजित किया गया था।
BSEB पहले ही जारी कर चुका है आंसर की
बिहार बोर्ड की ओर से 10वीं यानी मैट्रिक परीक्षा के लिए आंसर की वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के साथ पहले ही जारी हो चुकी है। इसके अलावा आंसर की 2022 को चुनौती देने के लिए 11 मार्च तक आपके पास आवेदन का मौका दिया गया था। जल्द ही बोर्ड रिजल्ट भी जारी कर देगा।
Bihar Board 10th Result 2022: BSEB परिणाम चेक करने के स्टेप्स
बीएसईबी आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर इस डायरेक्ट लिंक की मदद से जाएं।
इसके बाद होम पेज बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 के लिंक को क्लिक करें।
यहां पेज खुलने पर रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करते हुए सब्मिट को क्लिक करें। परिणाम स्क्रीन पर दिखने लगेगा।
रिजल्ट चेक करते हुए इसे डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए एक हार्ड कॉपी को अपने पास रख लें।

