एजुकेशन

Bihar STET Result 2024: बिहार एसटीईटी एग्जाम में पास होने के लिए चाहिए कितने नंबर?

Bihar STET Result 2024: बिहार एसटीईटी परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जल्द ही जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी यहां बिहार एसटीईटी के लिए मिनिमम क्वालिफाइंग मार्क्स चेक कर सकते हैं।

Image

Bihar STET Result 2024

Bihar STET Result 2024: बिहार एसटीईटी रिजल्ट का इंतजार खत्म होने जा रहा है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) की ओर से बिहार माध्यमिक शिक्षा पात्रता परीक्षा (STET) का रिजल्ट किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com से अपना रिजल्ट (Bihar STET Result 2024) डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी बिहार एसटीईटी रिजल्ट 2024 (Bihar STET Result 2024 Link) की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

Bihar STET Result 2024: मई में हुई थी परीक्षा

बिहार एसटीईटी फेज 1 एग्जाम का आयोजन 18 मई से 29 मई 2024 तक किया गया। वहीं, एसटीईटी पेपर 1 की प्रोविजनल आंसर-की 11 जुलाई और पेपर 2 की 17 जुलाई को जारी की गई।

Bihar STET Passing Marks 2024: पास होने के लिए चाहिए इतने नंबर

बिहार एसटीईटी में पास होने के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को न्यूनतम 50% अंक हासिल करना होगा। वहीं, पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को 45.5% और अत्यंत पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को 42.5% अंक हासिल करना होगा। जबकि, एससी/एसटी/दिव्यांग और महिला अभ्यर्थियों को 40% अंक प्राप्त करना जरूरी है।

How to download Bihar STET Result 2024

  • बिहार एसटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर बिहार एसटीईटी रिजल्ट 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

Bihar STET Result 2024: राज्य स्तरीय परीक्षा

बिहार एसटीईटी एक राज्य स्तरीय परीक्षा है, जिसका आयोजन साल में दो बार किया जाता है। इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को एसटीईटी सर्टिफिकेट जारी किया जाता है, जिसकी वैधता लाइफटाइम होती है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article