Bihar STET 2026 Last Date Extended: बिहार एसटीईटी परीक्षा की डेट आगे बढ़ी, रजिस्ट्रेशन के लि मिला 7 दिन का समय

Bihar STET 2026 Last Date Extended: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा एसटीईटी परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ाने का फैसला लिया है। इसके लिए उम्मीदवारो को एक सप्ताह का अतिरिक्त समय दिया गया है।

Bihar STET 2026 Last Date Extended: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2026 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि को आगे बढ़ाने का फैसला लिया है। इस फैसले से हजारों उम्मीदवारों को राहत मिली है। जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक इस परीक्षा के लिए अपना आवेदन फॉर्म सबमिट नहीं किया है, वब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। बोर्ड द्वारा जारी नए आदेश के अनुसार, अभ्यर्थियों को पंजीकरण और फॉर्म जमा करने के लिए 7 दिनों का अतिरिक्त समय प्रदान किया गया है। राज्य में टीचर बनने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवार अब BSEB के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर बिना किसी देरी के अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं।

Bihar STET 2026 Last Date Extended

Bihar STET 2026 Last Date Extended (Photo - AI)


क्या है बिहार एसटीईटी 2026 कि अंतिम तिथि

बिहार एसटीईटी परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि पहले 15 सितंबर 2026 थी। लेकिन फिर आयोग द्वारा इसे आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया है। अब आवेदन की नई अंतिम तिथि 22 सितंबर 2026 है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वह तुरंत आवेदन प्रक्रिया पूरी करें और लास्ट मिनट का इंतजार न करें।

End of Feed