एजुकेशन

Bihar School Timing: बिहार में बदल गई स्कूलों की टाइमिंग, 1 जुलाई से इस समय से चलेंगे स्कूल, देखें शेड्यूल

Bihar School Timing Changed: बिहार में 1 जुलाई से सभी स्कूलों को खोलने का आदेश जारी हो गया है। बिहार शिक्षा विभाग की तरफ से स्कूलों की टाइमिंग में बड़ा बदलाव हुआ है। आदेश के अनुसार, 1 जुलाई से सोमवार से शनिवार तक सभी प्रारंभिक, मध्य और उच्च माध्यमिक स्कूलों को 7 घंटे 30 मिनट तक खोला जाएगा। शिक्षकों और छात्रों की टाइमिंग में बदलाव किया गया है।

Image

बिहार स्कूलों की टाइमिंग बदली

Photo : iStock

Bihar School Timing Changed: बिहार में गर्मी की छुट्टियों के बाद अब स्कूल खुलने की तैयारी शुरू हो गई है। इस संबंध में बिहार शिक्षा विभाग की तरफ से खास नोटिफिकेशन जारी हुआ है। जारी नोटिफिकेशन में यह बताया गया कि 1 जुलाई से सरकारी स्कूलों में फिर से क्लासेस शुरू होने वाली है। हालांकि, इस बार स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव किए गए हैं। बिहार शिक्षा विभाग के आदेश के अनुसार, 1 जुलाई से प्रारंभिक, मध्य और उच्च माध्यमिक स्कूलों को सुबह 9 बजे से खोला जाएगा।

बिहार शिक्षा विभाग के निर्देश के अनुरूप शिक्षकों को विद्यालय शुरू होने से 10 मिनट पहले विद्यालय में पहुंचना अनिवार्य है। सोमवार से शनिवार तक प्रत्येक दिन 7 घंटे 30 मिनट विद्यालय का संचालन किया जाएगा। आइए बिहार में स्कूलों के खुलने का पूरा शेड्यूल चेक करते हैं।

Bihar School Opening Timing: क्या है नया स्कूल टाइमिंग?

माध्यमिक शिक्षा निदेशक सन्नी सिन्हा ने आदेश निर्गत किया इस आदेश के अनुरूप आगामी 1 जुलाई से सुबह 9:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक सभी स्कूल खुलेंगे। राज्य के सभी प्रारंभिक, मध्य, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों का संचालन इसी शेड्यूल में किया जाएगा।

  • स्कूल शुरू होने का समय- सुबह 9 बजे
  • प्रार्थना, योगाभ्यास और व्यायाम- 9 बजे से 9:15 तक
  • पहली घंटी- 9:15 से 9:55 तक
  • दूसरी घंटी- 9:55 से 10:35 तक
  • तीसरी घंटी- 10:35 से 11:15 तक
  • चौथी घंटी- 11:15 से 11:55 तक
  • मध्यांतर- 11:55 से दोपहर 12:35 तक
  • पांचवी घंटी- दोपहर 12:35 से 1:15 तक
  • छठवीं घंटी- दोपहर 1:15 से 1:55 तक
  • सातवीं घंटी- 1:55 से 2:35 तक
  • आठवीं घंटी- दोपहर 2:35 से 3:15 तक
  • स्कूल की छुट्टी छात्रों के लिए- 3:15 बजे
  • स्पेशल क्लासेस- 3:15 बजे से 4 बजे तक
  • होमवर्क चेक करना और लेशन प्लान- 4 बजे से 4:30 बजे तक
  • शिक्षकों के लिए स्कूलों की छुट्टी- 4:30 बजे

पालन करना होगा शेड्यूल

बिहार शिक्षा विभाग की ओर से यह पत्र सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिलाधिकारी और तमाम संबंधित कार्यालयों तक भेज दिया गया है। शिक्षा विभाग के आदेश में यह भी कहा गया है कि यदि विद्यालय में किसी कक्षा की बोर्ड की कोई परीक्षा ली जा रही है तो अन्य कक्षाओं को सस्पेंड नहीं किया जाएगा। किसी भी सरकारी विद्यालय के प्रधानाध्यापक अथवा प्रभारी प्रधानाध्यापक अपने स्तर से अपने संबंधित विद्यालय के समय सारणी में कोई बदलाव नहीं कर सकेंगे। अगर वह ऐसा करते हैं तो उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article