एजुकेशन

Bihar School Holiday List 2024: महापुरुषों की जयंती पर भी नहीं बंद होंगे बिहार के स्कूल-कॉलेज, यहां देखें वर्ष 2024 का हॉलीडे कैलेंडर

Bihar School College Holiday List 2024, Bihar School Holidays 2024: बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने राज्य के स्कूल व कॉलेजों की हॉलीडे लिस्ट जारी कर दिया है। इस बार वर्ष 2024 में चार महापुरुषों की जयंती पर छुट्टी रद्द कर दी गई है। यहां आप बिहार स्कूल कॉलेज का हॉलीडे कैलेंडर 2024 देख सकते हैं।

Image

Bihar School, College Holiday List 2024: यहां देखें साल 2024 में बिहार स्कूल-कॉलेजों में हॉलीडे की लिस्ट

Bihar School College Holiday List 2024, Bihar School Holidays 2024: बिहार के स्कूल व विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए अहम (Bihar School Holiday List 2024) सूचना है। हाल ही में बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने अगले वर्ष यानी वर्ष 2024 में स्कूल व कॉलेजों की हॉलिडे लिस्ट जारी (Bihar School Holiday List) कियाहै। हालांकि इस बार के हॉलिडे लिस्ट पिछली बार से काफी अलग देखने को (Bihar School Holidays 2024) मिला है। बता दें शिक्षा विभाग ने इस वर्ष राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर, बिहार के पहले मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह, पहले उपमुख्यमंत्री अनुग्रह नारायण और देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर अवकाश घोषित नहीं (Bihar School Holidays 2024 PDF) किया है। इतना ही नहीं 14 नवंबर को पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर भी छुट्टी नहीं है।

जबकि बीते वर्षों से चले आ रहे है हॉलीडे कैलेंडर में इन चार महापुरुषों की जयंती पर छुट्टी (Bihar College Holidays List 2024) होती थी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बिहार के स्कूलों में हॉलीडे कैलेंडर राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर की स्वीकृति के बाद जारी किया (Bihar College Holidays 2024) गया है। यहां आप देख सकते हैं कि बिहार के स्कूल व विश्वविद्यालयों में साल 2024 में कितनी छुट्टियां हैं।

Bihar School Holiday List 2024: पिछले वर्ष से कम होंगी छुट्टियां

छात्रों की जानकारी के लिए बता दें कि वर्ष 2024 में बीते वर्ष यानी साल 2023 के मुकाबले छुट्टियां कम होंगी। पिछले साल स्कूल व कॉलेजों के हॉलीडे कैलेंडर में कुल 92 छुट्टियां थी, जबकि इस बार मात्र 82 छुट्टियां हैं।

Bihar School Holiday List: यहां देखें छुट्टियों की लिस्ट

जिसमें 30 छुट्टियां ग्रीष्मकालीन अवकाश, 12 रविवार शामिल हैं। वहीं ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद सबसे लंबी छुट्टी 31 अक्टूबर से 9 नवंबर 2023 तक दिवली से छठ तक होगी। इसके बाद 24 दिसंबर से 31 दिसंबर तक अवकाश रहेगा। साथ ही ईद व मुहर्रम के अवसर पर 2-2 दिन का अवकाश दिया गया है।

Bihar School Holidays 2024: महापुरुषों की जयंती पर नहीं होगी छुट्टी

बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने अगले वर्ष यानी साल 2024 में राज्य के महापुरुषों की जयंती पर छुट्टियां घोषित नहीं किया है। 2024 में पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर, बिहार के पहले मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह, पहले उपमुख्यमंत्री अनुग्रह नारायण और देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर छुट्टी नहीं रहेगी।
TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article