Bihar Rojgar Mela 2026: पटना में आज से शुरू होगा Job Fair, 20 हजार पदों पर होगी सीधी भर्ती, जाने से पहले करें ये तैयारी

Bihar Rojgar Mela 2026: बिहार की राजधानी पटना में हुनरमंद और बेरोजगार युवाओं को नौकरी देने के लिए आज से रोजगार मेल की शुरुआत हो रही है। इसके तहत युवाओं की 20 हजार पदों पर सीधी भर्ती होगी। यहां जाने से पहले उम्मीदवार तैयारी करें पूरी।

Bihar Rojgar Mela 2026: बिहार के बेरोजगार और हुनरमंद युवाओं को नौकरी देने के लिए राज्य सरकार के युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग द्वारा 'बिहार कौशल विकास मिशन' के तहत भव्य 'मेगा जॉब फेयर 2026' (Bihar Mega Job Fair 2026) का आयोजन किया जा रहा है। पांच दिवसीय इस मेले का आज 19 अगस्त से आगाज हो गया है। इस रोजगार मेले का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के शिक्षित युवाओं को निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित और नामी कंपनियों में सम्मानजनक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। इस मेगा जॉब फेयर के माध्यम से राज्य के युवाओं की 20 हजार से अधिक पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी।

Bihar Rojgar Mela 2026

Bihar Rojgar Mela 2026 (Photo - AI)

बिहार सरकार की यह पहल न केवल युवाओं को स्थानीय और राष्ट्रीय स्तर की कंपनियों से जोड़ेगी, बल्कि राज्य में रोजगार के नए अवसर भी पैदा करेगी। इसमें हिस्सा लेने वाले युवाओं को बता दें कि इसमें शामिल होना झोला उठाकर मेले स्थल पर पहुंचने जितना आसान भी नहीं है। आपको यहां जाने से पहले पता होना चाहिए कि किन सेक्टर में भर्ती हो रही है। यहां जाने के लिए क्या चाहिए क्या नहीं, यहां एंट्री कैसे मिलेगी, किन डॉक्यूमेंट्स की जरूरत है आदि। Bihar Mega Job Fair 2026 में हिस्सा लेने से पहले तैयारी पूरी करें-

End of Feed