CSBC Driver Constable PET Result 2026: बिहार पुलिस कांस्टेबल पीईटी परीक्षा रिजल्ट घोषित, csbc.bihar.gov.in से डाउनलोड करें पीडीएफ

CSBC Driver Constable PET Result 2026: केंद्रीय चयन पार्षद द्वारा बिहार पुलिस में ड्राइवर भर्ती के लिए आयोजित हुई पीईटी परीक्षा के रिजल्ट csbc.bihar.gov.in पर जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवार अपना रिजल्ट अब चेक कर सकते हैं।

Bihar Police CSBC Driver Constable PET Result 2026: बिहार पुलिस की कांस्टेबल भर्ती में शामिल होने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर है। केंद्रीय चयन पार्षद (CSBC) द्वारा बिहार पुलिस में ड्राइवर कांस्टेबल भर्ती के लिए आयोजित हुई PET परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किए गए हैं, जिसे परीक्षा में शामिल हुए छात्र आसान स्टेप में डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार रोल नंबर के आधार पर अपना रिजल्ट चेक कर पाएंगे।

CSBC Driver Constable PET Result 2026

कब हुई थी PET परीक्षा

बिहार पुलिस में ड्राइवर कांस्टेबल भर्ती के लिए पीईटी परीक्षा का आयोजन 12 मार्च से 24 मार्च 2026 के बीच किया गया था। लिखित परीक्षा में सफल 15,516 से अधिक उम्मीदवार पीईटी परीक्षा के लिए सफल माने गए थे, लेकिन परीक्षा में केवल 14,624 उम्मीदवार ही शामिल हुए थे।

End of Feed