एजुकेशन

MBBS Seats in Bihar: मेडिकल छात्रों के बड़ी खुशखबरी, बिहार में बढ़ाई गई MBBS की सीटें

MBBS Seats in Bihar: मेडिकल छात्रों की बल्ले बल्ले हो गई है, क्यों​कि बिहार राज्य में MBBS की सीटों में जबरदस्त इजाफा कर दिया गया है। राज्य के मेडिकल कॉलेज में इसी सत्र से MBBS की सीटें बढ़ा दी गई हैं।

Image

बिहार में बढ़ाई गई MBBS की सीटें

MBBS Seats in Bihar: मेडिकल की तैयारी कर रहे छात्र छात्राओं के लिए बड़े काम की खबर आई है। जो छात्र मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस में एडमिशन लेने की सोच रहे हैं, उनके लिए बिहार राज्य में MBBS की सीटों में जबरदस्त इजाफा कर दिया गया है। राज्य के मेडिकल कॉलेज में इसी सत्र से MBBS की सीटें बढ़ा दी गई हैं। इस बार पहली बार समस्तीपुर और छपरा मेडिकल कॉलेज में सौ-सौ सीटों पर दाखिला होगा। इन दोनों मेडिकल कॉलेजों में कुल 100 एमबीबीएस सीटें होंगी और ये सीटें राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) के जरिए भरी जाएंगी।

इस खबर के साथ ही बिहार में सरकारी एमबीबीएस सीटों की कुल संख्या 1770 से बढ़कर 1970 हो जाएंगी। हालांकि कहीं कहीं पर यह डेटा 1690 का भी है। लेकिन कुल मिलाकर 200 सीटों में इजाफा किया गया है। बिहार में राज्य स्वास्थ्य विभाग के अनुसार छपरा और समस्तीपुर में इन दो मेडिकल कॉलेजों का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है।

दूसरी तरफ बीडीएस की सीटों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। पटना डेंटल कॉलेज और रहुई डेंटल कॉलेज, नालंदा में सौ सीटों पर ही नामांकन होगा। वहीं निजी मेडिकल कॉलेजों की बात करें तो MBBS Course को जोड़ दिया जाए तो सीटों की संख्या 2500 के पार कर जाएगी।

बढ़ी हुई दो सौ एमबीबीएस सीटें बहुत से उम्मीदवारों के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं।

अभी कहां कितनी हैं सीटें?

  • पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल पटना 200
  • डीएमसी लहेरियासराय 120
  • भागलपुर 120
  • एनएमसी पटना 150
  • मुजफ्फरपुर में 120
  • गया में 120
  • आईजीआईएमएस पटना में 120
  • जीएमसी बेतिया में 120
  • विम्स पावापुरी में 120
  • मधेपुरा में 100
  • ईएसआइसी मेडिकल कॉलेज बिहटा में 100
  • जीएमसी पूर्णिया में 100
  • पटना डेंटल कॉलेज में 40
  • रहुई डेंटल कॉलेज नालंदा में 100

गौरतलब है कि बिहार के मेडिकल कॉलेजों के 15 प्रतिशत सीटों पर नामांकन केवल ऑल इंडिया कोटा के तहत होता है। जबकि बाकी के 85 प्रतिशत सीटों पर राज्य कोटे के तहत एडमिशन मिलता है

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article