एजुकेशन

Bihar MBBS Admission 2024: बिहार में एमबीबीएस की बढ़ी हुई सीटों पर होगा एडमिशन, जानें AIQ और स्टेट कोटा क्या है

Bihar MBBS Admission 2024 by NEET UG: देश के टॉप मेडिकल कॉलेज में एडमिशन के लिए नीट यूजी की काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होने वाली है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद NEET UG का रिवाइज्ड रिजल्ट और काउंसलिंग शेड्यूल जारी हो चुका है। बिहार के मेडिकल कॉलेजों में इस साल MBBS की बढ़ी हुई सीटों पर दाखिला लिया जाएगा।

Image

बिहार MBBS एडमिशन 2024

Photo : Times Now Digital

Bihar MBBS Admission 2024 by NEET UG: मेडिकल कॉलेज में MBBS और BDS कोर्स में एडमिशन के लिए नीट यूजी काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। ऐसै में जो छात्र इस साल नीट यूजी काउंसलिंग में हिस्सा लेने जा रहे हैं वो MBBS Admission के लिए खास कोटे के बारे में अच्छे से जान लें। बिहार में इस साल एमबीबीएस कोर्स में एडमिशन बढ़ी हुई सीटों पर होगा। बिहार में सीटें रिजर्व करने के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस जल्द शुरू होने वाला है। यहां अलग-अलग कोटे से MBBS Course में एडमिशन होता है। आइए कोटे का गणित समझते हैं।

Bihar MBBS College Admission: बिहार के एमबीबीएस कॉलेज में एडमिशन

बिहार के मेडिकल कॉलेजों मे इस साल बढ़ी हुई सीटों पर ही एडमिशन होगा। बिहार में इस साल MBBS की 200 सीटें बढ़ा दी गई है। सीटें बढ़ने के बाद अब कुल 1690 सीटों पर एडमिशन होगा। इन कॉलेजों में एडमिशन के लिए कोटा के तहत सीटें निर्धारित की जाती हैं। बिहार में ऑल इंडिया कोटा और स्टेट कोटा के आधार पर ही मेडिकल कॉलेज में एडमिशन होता है।

MBBS Admission by Quota: क्या है कोटा का गणित?

मेडिकल काउंसिलिंग कमेटी (MCC) की ओर से जारी नियम के अनुसार, नीट यूजी 2024 में 15 प्रतिशत सीटें ऑल इंडिया कोटा (AIQ) के तहत भरी जाएंगी। इसमें AIIMS, JIPMER Institutes, सेंट्रल यूनिवर्सिटी, डीम्ड यूनिवर्सिटी. ESIC Medical College समेत कई संस्थानों में दाखिला होगा। ऑल इंडिया कोटा में 15 फीसदी सीटों के लिए 14 अगस्त 2024 से 21 अगस्त तक रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू होगी।

बिहार में 85 फीसदी मेडिकल कॉलेज की सीटें स्टेट कोटा के माध्यम से भरी जाती हैं। इसमें 1206 सीटें एबीबीएस के लिए होंगी। वहीं, डेंटल कोर्स में कुल 115 सीटों पर एडमिशन होगा। इसके लिए रजिस्ट्रेशन विंडो जल्द खोला जाएगा। बता दें कि बिहार में स्टेट कोटा के माध्यम से एमबीबीएस में एडमिशन की प्रक्रिया बिहार कंबाइंड एंट्रेंस एग्जाम बोर्ड (BCECEB) द्वारा पूरी कराई जाती है। रजिस्ट्रेशन शुरू होने के बाद छात्रों को BCECE की ऑफिशियल वेबसाइट- bceceboard.bihar.gov.in पर जाकर च्वॉइस फिलिंग कर सकते हैं। हालांकि BCECEB को सीटों की सही जानकारी अब तक नहीं है।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article