एजुकेशन

Bihar DELED Dummy Admit Card 2026 Out: जारी हो गया बिहार डीलेड डमी एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट​ लिंक से करें चेक

Bihar DELED Dummy Admit Card 2026 Out: बिहार डीलेड डमी एडमिट कार्ड जारी हो गया है। हॉल टिकट डाउनलोड लिंक बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट - bsebdeled.com / dledsecondary.biharboardonline.com पर 02 फरवरी, 2026 तक एक्टिव रहेगा।

Bihar DELED Dummy Admit Card

बिहार डीलेड डमी एडमिट कार्ड हुआ जारी

Bihar DELED Dummy Admit Card 2026 Out: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने आज यानी 28 जनवरी, 2026 को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर बिहार DELED डमी एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है। उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का इस्तेमाल करके लिंक से बिहार डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन (DEIEd) परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। हॉल टिकट डाउनलोड लिंक बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट - bsebdeled.com / dledsecondary.biharboardonline.com पर 02 फरवरी, 2026 तक एक्टिव रहेगा।

ये हॉल टिकट परीक्षा हॉल में ले जाने के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट है, ध्यान रहे, परीक्षा हॉल में एक वैलिड फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना होगा।

जिन कैंडिडेट्स ने सेशन 2026-28 के लिए डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन (DElEd) प्रोफेशनल कोर्स के लिए सफलतापूर्वक अप्लाई किया है, वे ऑफिशियल वेबसाइट-bsebdeled.com / dledsecondary.biharboardonline.com पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल, जिसमें मोबाइल नंबर और पासवर्ड शामिल हैं, का इस्तेमाल करके अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

करेक्शन करने का मौका

उम्मीदवार डमी एडमिट कार्ड को अच्छे से चेक करें, यानी उसमें कोई स्पेलिंग एरर न हरे। डमी एडमिट कार्ड पोर्टल पर आज 28 जनवरी से लेकर 02 फरवरी तक उपलब्ध है। यदि उम्मीदवारों को डमी एडमिट कार्ड में किसी भी प्रकार की त्रुटि नजर आती हैं, तो वे 2 फरवरी से पहले इसमें सुधार पोर्टल पर अपना आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।

How to Download Bihar DELED Dummy Admit Card 2026?

  • BSEB की ऑफिशियल वेबसाइट - dledsecondary.biharboardonline.com पर जाएं।
  • होमपेज पर, आपको एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक मिलेगा।
  • अब, अपना एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि और दिखाया गया कैप्चा कोड डालें।
  • "सबमिट" बटन पर क्लिक करें।
  • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिख जाएगा।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और परीक्षा के दिन के लिए एक साफ कॉपी प्रिंट कर लें।

डमी एडमिट कार्ड क्या है?, What is Dummy Admit Card

डमी एडमिट कार्ड का मकसद कैंडिडेट्स को अपना नाम, जन्मतिथि, फोटो, सिग्नेचर और दूसरी डिटेल्स वेरिफाई करने का मौका देना है। अगर कोई गलती मिलती है, तो कैंडिडेट्स फाइनल एडमिट कार्ड में किसी भी दिक्कत से बचने के लिए तय समय सीमा के अंदर उन्हें ऑनलाइन ठीक कर सकते हैं।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंह author

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई क... और देखें

End of Article