Bihar DElEd Admission 2026: बिहार में दो वर्षीय डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन यानी D.El.Ed. में दाखिले की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए राहत की खबर है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने शैक्षणिक सत्र 2026-28 के लिए एडमिशन प्रक्रिया में रजिस्ट्रेशन और काउंसलिंग फीस जमा करने की अंतिम तारीख बढ़ा दी है। पहले आवेदन पूरा करने की आखिरी तारीख 16 अगस्त 2026 तय की गई थी, लेकिन अब छात्रों को इसके लिए अतिरिक्त समय दिया गया है। जारी नोटिस में बताया गया है कि 15 और 16 अगस्त को अवकाश के कारण BSEB ने D.El.Ed. एडमिशन के लिए आवेदन की समय-सीमा आगे बढ़ाई है। इच्छुक छात्र आज 18 अगस्त 2026 तक CAF (Common Application Form) भरने के साथ काउंसलिंग फीस भी ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।
Bihar DElEd Admission 2026 (Image - ChatGPT)
आवेदन bsebdeled.com से करें। जिन छात्रों ने अभी तक काउंसलिंग फीस जमा नहीं की है, उन्हें भी निर्धारित समय के भीतर यह प्रक्रिया पूरी करनी होगी। केवल रजिस्ट्रेशन करना पर्याप्त नहीं होगा, क्योंकि काउंसलिंग प्रक्रिया में आगे बढ़ने के लिए फीस भुगतान भी जरूरी है।
Bihar DElEd Admission 2026 Merit List
- D.El.Ed. की मेरिट लिस्ट पहली मेरिट लिस्ट 20 अगस्त 2026 को जारी की जाएगी। जिन छात्रों को इस सूची के आधार पर कॉलेज मिलेगा, उन्हें तय समय के अंदर दाखिले की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
- D.El.Ed. की दूसरी मेरिट लिस्ट 29 अगस्त 2026 को जारी की जाएगी। दूसरी सूची में सीट पाने वाले छात्रों के लिए नामांकन की प्रक्रिया 29 अगस्त से 1 सितंबर 2026 तक चलेगी।
- D.El.Ed. की तीसरी मेरिट लिस्ट 5 सितंबर 2026 को जारी की जाएगी।
नामांकन कब से तक होगा होगा?
पहली मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद चयनित छात्रों के लिए नामांकन की प्रक्रिया 20 से 24 अगस्त 2026 तक चलेगी। इसके अलावा स्लाइड अप की प्रक्रिया 21 से 24 अगस्त के बीच निर्धारित है।
अगर किसी छात्र को शुरुआती राउंड में सीट नहीं मिलती है, तो उसे आगे की प्रक्रिया में मौका दिया जाएगा। उपलब्ध जानकारी के अनुसार ऐसे छात्रों के लिए 27 अगस्त 2026 तक अवसर रहेगा।
D.El.Ed. के लिए काउंसलिंग फीस कितनी है?
- सामान्य, EWS, बीसी और ईबीसी वर्ग के लिए 500 रुपये
- SC, ST और दिव्यांग के लिए 350 रुपये
सरकारी और प्राइवेट कॉलेज की पसंद भर सकेंगे
काउंसलिंग के दौरान छात्रों को अपनी पसंद के D.El.Ed. कॉलेज चुनने का विकल्प मिलेगा। इसके लिए उम्मीदवारों को उपलब्ध सरकारी और निजी संस्थानों में से अपनी प्राथमिकता के अनुसार कॉलेजों की पसंद दर्ज करनी होगी।
D.El.Ed. Admission 2026-28 के लिए आवेदन कैसे करें?
आधिकारिक पोर्टल पर लॉगिन करें। इसके बाद छात्र अपनी पसंद के सरकारी और निजी D.El.Ed. कॉलेजों को प्राथमिकता के क्रम में चुन सकते हैं। इसके बाद ऑनलाइन पेमेंट के जरिए काउंसलिंग फीस जमा करनी होगी।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: IP University UG Admission 2026: CUET UG के जरिए एडमिशन की आखिरी तारीख बढ़ी, 18 अगस्त तक करें आवेदन
