एजुकेशन

Bihar BTech Admission 2024: बिहार में बीटेक एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन जारी, जल्द करें अप्लाई, जानें कैसे मिलेगा दाखिला

Bihar BTech Engineering College Admission 2024: बिहार कंबाइंड एंट्रेंस एग्जामिनेशन बोर्ड (BCECEB) की तरफ से बीटेक कोर्स एडमिशन के लिए शेड्यूल जारी हो गया है। जारी शेड्यूल के अनुसार, बिहार के इंजीनियरिंग काॅलेजों में रजिस्ट्रेशन के लिए 10 जून तक का समय है। इसमें रजिस्ट्रेशन के लिए ऑफिशियल वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाएं।

Image

Bihar BTech Admission 2024 रजिस्ट्रेशन जारी

Photo : Times Now Digital

Bihar Engineering College Admission 2024: बिहार में 12वीं के बाद इंजीनियरिंग कोर्स में एडमिशन लेने के इच्छुक छात्रों के लिए काम की खबर है। बिहार कंबाइंड एंट्रेंस एग्जामिनेशन बोर्ड (BCECEB) की तरफ से बीटेक कोर्स एडमिशन के लिए शेड्यूल जारी हो गया है। जारी शेड्यूल के अनुसार, बिहार के इंजीनियरिंग काॅलेजों में रजिस्ट्रेशन के लिए 10 जून तक का समय होगा। इसमें फीस जमा करने की आखिरी तारीख 11 जून है। ऑफिशियल वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

बिहार कंबाइंड एंट्रेंस एग्जामिनेशन बोर्ड (BCECEB) की तरफ जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, बिहार के 12वीं पास छात्र एडमिशन ले सकते हैं। बिहार राज्य के मेडिकल और इंजीनियरिंग स्ट्रीम के विभिन्न प्रोफेशनल कोर्स में एडमिशन के लिए हर साल कंपटीटिव परीक्षा आयोजित करता है। इसमें आवेदन करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें।

Bihar BTech Admission के लिए ऐसे करें अप्लाई

  • बिहार बीटेक एडमिशन में रजिस्ट्रेशन के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाएं।
  • वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब BCECE BTech Admission 2024 Application के लिंक पर जाएं।
  • अगले पेज पर मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
  • आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।
Bihar BTech Admission 2024 Registration यहां डायरेक्ट लिंक से करें।

Bihar Engineering Admission: 13000 से ज्यादा सीटें

बिहार के इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन जारी है। बिहार कंबाइंड एंट्रेंस एग्जामिनेशन बोर्ड (BCECEB) की तरफ जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, बिहार के इंजीनियरिंग कॉलेजों के 13,835 सीटों पर एडमिशन होने वाले है। इसमें मेरिट के आधार पर दाखिला मिलता है। BCECEB के विशेष कार्य पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा ने इस बारे में जानकारी साझा की है।

BCECE BTech Admission: कैसे मिलता है दाखिला?

बिहार के इंजीनियरिंग कॉलेजों के 13,835 सीटों पर जेईई मेन के स्कोर पर ही दाखिला होगा। जेईई मेन जनवरी व अप्रैल सत्र का स्कोर कार्ड मान्य होगा। 38 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन के लिए मेरिट लिस्ट जारी होगी। बता दें कि पहली मेरिट लिस्ट 15 जून 2024 को जारी होगी। ताजा अपडेट के लिए ऑफिशियल वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाएं।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article