Bihar Board 12th Result 2024: बिहार बोर्ड इंटर के नतीजे, मोबाइल पर SMS से देखें बीएसईबी 12वीं का रिजल्ट, ये रहा पूरा तरीका

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Mar 23, 2024, 09:29 AM IST

Bihar Board 12th Result 2024 Marksheet on SMS: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) की अधिसूचना के मुताबिक बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट शनिवार, 23 मार्च 2024 की दोपहर 1.30 बजे घोषित किया जाएगा। परिणाम घोषित ही स्टूडेंट्स BSEB की ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर और SMS के द्वारा अपने मोबाइल पर देखा जा सकता है।

Bihar Board 12th Result 2024 Marksheet on SMS: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) की अधिसूचना के मुताबिक बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट शनिवार, 23 मार्च 2024 की दोपहर 1.30 बजे घोषित किया जाएगा। इसी के साथ बिहार बोर्ड से 12वीं कक्षा की परीक्षाओं में भाग लेने वाले 13.18 लाख स्टूडेंट्स को बस अब अपने रिजल्ट घोषित किये जाने का इंतजार खत्म होने जा रहा है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने शुक्रवार देर शाम नतीजे जारी किए जाने की तारीख और समय आधिकारिक तौर पर साझा कर दी थी। कर दी गई है। परिणाम घोषित ही स्टूडेंट्स BSEB की ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर और SMS के द्वारा अपने मोबाइल पर देखा जा सकता है।

Bihar Board 12th Result 2024 Via SMS

Bihar Board 12th Result 2024 Via SMS

जानकारी के अनुसार, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा इंटर परीक्षाफल की घोषणा के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जाएगा। इस बार इंटरमीडिएट की परीक्षा में 13,04,352 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे, जिसमें 6,26,431 छात्राएं और 6,77,921 छात्र थे। इसी तरह पिछले साल वर्ष 2023 में इंटरमीडिएट की परीक्षा में भी 13 लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल हुए। बिहार बोर्ड की ओर से पिछले वर्ष इंटरमीडिएट का रिजल्ट 21 मार्च को जारी किया गया था।

End of Feed