LIVE कॉमर्स स्ट्रीम में, कुल 37629 उम्मीदवारों ने 94.88% उत्तीर्ण प्रतिशत के साथ परीक्षा उत्तीर्ण की

कॉमर्स स्ट्रीम में, कुल 37629 उम्मीदवारों ने 94.88% उत्तीर्ण प्रतिशत के साथ परीक्षा उत्तीर्ण की
बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2024 घोषित कर दिया गया है। इस बार सभी वर्गों में कुल मिलाकर 87.21 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं। बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 में साइंस में सीवान के मृत्युंजय कुमार, आर्ट्स में पटना के तुषार कुमार और कॉमर्स में शेखपुरा की प्रिया कुमारी ने टॉप किया है। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in या secondary.biharboardonline.com पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
Bihar Board 12th Result 2024 Direct Link: Check Marks here | Bihar Board 12th Marksheet Download Link
वहीं यदि साइट क्रैश हो रही है तो छात्र एसएमएस के माध्यम से भी अपना परिणाम देख सकते हैं। यहां पास होने के लिए छात्रों के प्रत्येक विषय में व कुल मिलाकर 33 प्रतिशत अंक चाहिए। अधिक जानकारी के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें।
bsebinter.org LIVE - 12909 महिला उम्मीदवार हुई पास
परीक्षा में उपस्थित 13320 महिला उम्मीदवारों में से कॉमर्स स्ट्रीम में कुल 12909 महिला उम्मीदवार उत्तीर्ण हुईं। कॉमर्स स्ट्रीम में महिला उत्तीर्ण प्रतिशत 96.91% है।
Bihar Board 12th Result 2024 LIVE - कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट
कॉमर्स स्ट्रीम में, कुल 37629 उम्मीदवारों ने 94.88% उत्तीर्ण प्रतिशत के साथ परीक्षा उत्तीर्ण की।
Bihar Board 12th Result 2024 - 87.21% पास प्रतिशत रहा बिहार बोर्ड का रिजल्ट
इस साल बीएसईबी ने 87.21% पास प्रतिशत दर्ज किया। कुल 12,99,684 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें से 11,26,439 उत्तीर्ण हुए हैं।
Bihar Board 12th Result 2024 LIVE: यहां चेक कर सकते हैं रिजल्ट
Bihar Board 12th Result 2024 LIVE बिहार बोर्ड के छात्रों को एक बार पुन: सूचित किया जाता है कि इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी हो गया है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
Bihar Board 12th Result 2024 LIVE: तीनों संकाय का रिजल्ट इतना रहा
बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2024 घोषित कर दिया गया है। इस बार सभी वर्गों में कुल मिलाकर 87.21 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं।
Bihar Board 12th Result 2024 LIVE: टॉपर्स को मिलेगा पुरस्कार
बिहार बोर्ड ने तीनों स्ट्रीम के रिजल्ट के साथ टॉपर्स की घोषणा भी कर दी है। आधिकारिक सूचना के मुताबिक, इस साल बिहार बोर्ड 12वीं टॉपर्स को एक लाख रुपये की इनाम राशि के साथ एक लैपटॉप और एक किंडल बुक रीडर दिया जाएगा।
BSEB Bihar Board 12th Result 2024 Live Updates: मिलिए बिहार बोर्ड के टॉपर्स से
बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट में आर्ट्स में पटना के तुषार कुमार ने टॉप किया है। जबकि साइंस में सीवान के मृत्युंजय कुमार और कॉमर्स में शेखपुरा की प्रिया कुमारी ने टॉप किया है।
BSEB Bihar Board 12th Result 2024 Live Updates: कॉमर्स का रिजल्ट सबसे शानदार
बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी हो चुका है। इस वर्ष इंटर का रिजल्ट कुल 87.21 फीसदी रहा। साइंस का रिजल्ट 87.7 फीसदी, कॉमर्स का रिजल्ट 94.88 फीसदी और आर्ट्स का रिजल्ट 86.15 फीसदी रहा।
Bihar Board 12th Result 2024 LIVE: टॉप 5 में 24 परीक्षार्थी शामिल
बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट जारी हो गया है। साइंस में टॉप 5 में 11 विद्यार्थी, आर्ट में 5 और कॉमर्स में टॉप 5 में 8 विद्यार्थी हैं। इस प्रकार तीनों संकाय मिलाकर कुल 24 विद्यार्थी टॉप 5 पोजिशन पर रहे हैं।
Bihar Board 12th Result 2024: बेटियों ने मारी बाजी
बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा में इस बार भी बेटियों ने बाजी मारी है। पासिंग की बात करें तो छात्राओं का पास प्रतिशत छात्रों से ज्यादा है। इस बार तीनों संकायों को मिलाकर छात्राओं का पास पर्सेंटेज 88.84 फीसदी है और छात्रों का 85.69 है।
Bihar Board 12th Result 2024 LIVE: फिर से चेक कर लें रोल नंबर
छात्र-छात्राओं को अपना परिणाम एक बार में ही देखने के लिए परिणाम पेज पर अपना रोल नंबर भरकर सबमिट करने से पहले इसकी फिर से जांच कर लेनी चाहिए।
Bihar Board 12th Result 2024 LIVE: शुरू होने वाली है प्रेस वार्ता
बीएसईबी कक्षा 12वीं का परिणाम प्रेस फॉन्फ्रेंस के माध्यम से बताएं जाएंगे, एक बार बीएसईबी कक्षा 12वीं रिजल्ट जारी होने के बाद आप बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in से BSEB Inter Result 2024 देख पाएंगे।
BSEB Bihar Board 12th Result 2024 LIVE - SMS से चेक करें रिजल्ट
एसएमएस से रिजल्ट चेक करने के लिए उन्हें 'BIHAR12' और अपना रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर टाइप करके 56263 नंबर पर भेजना होगा। इसके अलावा स्टूडेंट्स उमंग एप और डिजिलॉकर के जरिए भी रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
Bihar Board 12th Result 2024: केवल 15 मिनट में आने वाला है रिजल्ट
बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट की घोषणा के लिए BSEB की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू होने वाली है। औपचारिक घोषणा के बाद परीक्षार्थी अपना परिणाम BSEB की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।
Bihar Board Result 2024 Live: BSEB अध्यक्ष कुछ ही मिनटों में घोषित करेंगे
बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट की घोषणा BSEB अध्यक्ष कुछ ही मिनटों में करेंगे जारी। बोर्ड के अध्यक्ष मुख्यालय पहुंच चुके हैं ।
Bihar Board 12th Result 2024 LIVE: टॉपर्स को मिलेंगे से इनाम
रैंक 1: तीनों स्ट्रीम के टॉपर को 1 लाख रुपये, एक किंडल और लैपटॉप मिलेगा।
रैंक 2: दूसरे टॉपर्स को 75,000 रुपये, एक किंडल और एक लैपटॉप का इनाम दिया जाएगा।
रैंक 3: तीसरे टॉपर्स को 50,000 रुपये, एक किंडल और एक लैपटॉप मिलेगा।
रैंक 4 और 5: चौथी और पांचवीं रैंक धारकों को 15,000 रुपये का नकद पुरस्कार और एक लैपटॉप मिलेगा।
Bihar Board 12th Result 2024 LIVE: बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आज
बीएसईबी के अनुसार, बिहार बोर्ड 12वीं के नतीजे दोपहर 1:30 बजे घोषित किए जाएंगे। यहां आप बिहार बोर्ड के इंटरमीडिएट के परिणामों से जुड़ी सभी लेटेस्ट अपटेड चेक कर सकते हैं।
Bihar Board 12th Result LIVE:कल जारी होगा बिहार बोर्ड का रिजल्ट
Bihar Board 12th Result LIVE बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने कक्षा 12वीं के रिजल्ट की तारीख घोषित कर दी है। इंटरमीडिएट का रिजल्ट कल यानी 23 मार्च को जारी कर दिया जाएगा।
Bihar Board 12th Result LIVE: ऐसे लोगों के खिलाफ होगी कार्रवाई
Bihar Board 12th Result LIVE बिहार बोर्ड के छात्रों को पुन: सूचित किया जाता है कि यदि आपके पास नंबर बढ़वाने या पास करवाने को लेकर कोई फर्जी कॉल या एसएमएस आताव है तो तुरंत पास के पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाएं। ऐसे लोगों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाएगी।
Bihar Board 12th Result 2024 LIVE: ऐसे देख सकेंगे रिजल्ट
सबसे पहले biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं। होमपेज पर जाकर BSEB Bihar Board 12th Result 2024 लिंक पर(Bihar Board 12th Result) क्लिक करें। यहां अपना रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें। रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित (Bihar Board Result) हो जाएगा। नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।