एजुकेशन

Bihar Board 10th, 12th Result 2023: कब आएगा बिहार बोर्ड 10वीं व 12वीं रिजल्ट, यह रहा आधिकारिक अपडेट

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Mar 3, 2023, 10:16 AM IST

Bihar Board 10th 12th Result 2023: बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं व 12वीं रिजल्ट का इंतजार खत्म होने जा रहा है। स्टूडेंट्स बिहार बोर्ड इंटर और मैट्रिक के नतीजे आधिकारिक वेबसाइट पर रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करके देख सकेंगे।

Image

Bihar Board Result 2023

Photo : iStock

Bihar Board 10th 12th Result 2023, Bihar Board Result 2023 Kab Aaeyga: बिहार बोर्ड 10वीं व 12वीं रिजल्ट का इंतजार किसी भी वक्त खत्म हो सकता है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) हाईस्कूल और मैट्रिक के नतीजे जल्द ही जारी करेगा। जिसके बाद परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक के जरिए भी अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। वहीं, एसएमएस से रिजल्ट चेक करने के लिए उन्हें 'BIHAR12' और अपना रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर टाइप करके 56263 नंबर पर भेजना होगा।

Bihar Board Exam 2023: कब हुई परीक्षा

बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा 14 फरवरी से 22 फरवरी तक और 12वीं की परीक्षा 1 फरवरी से 11 फरवरी तक आयोजित की गई। वहीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा की मूल्यांकन प्रक्रिया 24 फरवरी और 10वीं की 2 मार्च से शुरू हो चुकी है। इस साल इंटर की 69,44,777 आंसर शीट और मैट्रिक की 96,63,774 आंसर शीट जांची जाएंगी।

Bihar Board Result 2023: कब तक आएगा रिजल्ट

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मूल्यांकन प्रक्रिया 12 मार्च को समाप्त हो जाएगी। जिसके बाद बिहार बोर्ड मार्च के आखिरी या अप्रैल के पहले सप्ताह में रिजल्ट घोषित कर देगा। हालांकि, अभी तक रिजल्ट जारी करने की सटीक तारीख नहीं सूचित की गई है। अपडेट आते ही सबसे पहले यहां जानकारी दी जाएगी। जिसके बाद स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट से इन स्टेप्स के जरिए नतीजे देख सकेंगे।

How to download Bihar Board 10th, 12th Result 2023

  • बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर बिहार बोर्ड 10वीं व 12वीं रिजल्ट 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें।
  • अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
Bihar Board Result 2023: ध्यान रखें ये बात

बिहार बोर्ड 10वीं व 12वीं का रिजल्ट अलग अलग जारी किए जाने की संभावना है। बता दें कि परीक्षा में सफल होने के लिए स्टूडेंट्स को प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना जरूरी है। इससे कम अंक हासिल करने वाले स्टूडेंट्स के लिए कंपार्टमेंटल एग्जाम का आयोजन किया जाएगा। बोर्ड एग्जाम से जुडे़ लेटेस्ट अपडेट्स के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बने रहें।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article