Bihar Board 10th 12th Compartment Rechecking, BSEB Compartment Scrutiny Form: बिहार बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना (BSEB) ने आज यानी 2 जून 2024 को 10वीं 12वीं कंपार्टमेंट स्क्रूटनी के लिए लिंक एक्टिव कर दिया है। ऐसे में यदि किसी छात्र को लगता है कि उनके कंपार्टमेंट की परीक्षा में आकलन की तुलना में कम मार्क्स हैं तो ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 6 जून 2024 है।
Bihar Board 10th 12th Result: कब जारी हुआ था रिजल्ट
बता दें बीएसईबी ने 29 मई को हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट जारी किया था। 12वीं की कंपार्टमेंटल की परीक्षा में कुल 37090 विद्यार्थी शामिल हुए थे। जिसमें 19776 छात्र और 17314 छात्राएं शामि थी। इसमें से कुल 11165 छात्र 10302 छात्राएं उत्तीर्ण हुए हैं। वहीं अब कंपार्टमेंटल परीक्षा के पुनर्मुल्यांकन के लिए लिंक एक्टव कर दिया गया है।How To Check Bihar Board 10th 12th Compartment 2024
- सबसे पहले biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
- यहां अपना Roll Code व DOB दर्ज करें।
- जांच के लिए आवश्यक विषयों का चयन करें।
- विषयानुसार शुल्क जमा करें।
- आपका आवेदन स्वीकार कर लिया जाएगा।
