एजुकेशन

Bihar Board 10th 12th Admit Card 2024: इस तारीख को जारी होगा बिहार बोर्ड 10वीं व 12वीं एडमिट कार्ड, नोट कर लें डेट

Bihar Board 10th 12th Admit Card 2024, BSEB Bihar Board Class 10th 12th Admit Card 2024 Date: बिहार बोर्ड द्वारा 10वीं व 12वीं परीक्षा का आयोजन फरवरी में किया जाएगा। स्टूडेंट्स यहां बिहार बोर्ड 10वीं व 12वीं एडमिट कार्ड 2024 डेट चेक कर सकते हैं।

Image

Bihar Board 10th 12th Admit Card 2024

Bihar Board 10th 12th Admit Card 2024, BSEB Bihar Board Class 10th 12th Admit Card 2024 Date: बिहार बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स के लिए बड़ा अपडेट है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) द्वारा कक्षा 10वीं व 12वीं परीक्षा का एडमिट कार्ड (BSEB 10th 12th Admit Card 2024) बहुत जल्द जारी कर दिय जाएगा। ऐसे में जिन स्टूडेंट्स ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से 10वीं व 12वीं एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

BSEB Bihar Board Class 10th 12th Exam 2024: फरवरी में होगी परीक्षा

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा का आयोजन 15 फरवरी से 23 फरवरी तक किया जाएगा। वहीं, इंटर की परीक्षा 1 फरवरी से 12 फरवरी 2024 तक होगी। बिहार बोर्ड 10वीं व 12वीं परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 12:45 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी।

BSEB Bihar Board Exam 2024 Date: इस दिन आएगा एडमिट कार्ड

बोर्ड द्वारा जारी सूचना के अनुसार, 12वीं परीक्षा का एडमिट कार्ड 21 जनवरी से 31 जनवरी के बीच जारी कर दिया जाएगा। वहीं, 10वीं का एडमिट कार्ड 8 जनवरी को जारी होगा। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट से इन स्टेप्स के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

How to Download Bihar Board Admit Card 2024

  • सबसे पहले बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर 10वीं व 12वीं एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • इसके बाद रोल नंबर दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब स्टूडेंट्स अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

BSEB Bihar Board Exam 2024: इस बात का रखें ध्यान

बिहार बोर्ड 10वीं व 12वीं स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि परीक्षा से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए केवल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर ही चेक करें। अन्य किसी भी फर्जी खबर से सावधान रहें।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article