BHU UG Admission 2026: चौथे राउंड का सीट अलॉटमेंट जारी, 361 अंक पर मिला एडमिशन

BHU ने CUET UG 2026 के तहत यूजी एडमिशन के लिए चौथे राउंड का सीट अलॉटमेंट जारी कर दिया है। जिन्‍हें सीट मिली है, वे BHU के Samarth एडमिशन पोर्टल पर लॉगिन करके अपना सीट अलॉटमेंट स्टेटस देख सकते हैं।

BHU UG Admission 2026: बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) ने CUET UG 2026 के तहत यूजी एडमिशन के लिए चौथे राउंड का सीट अलॉटमेंट जारी कर दिया है। जिन छात्रों को चौथे राउंड में सीट मिली है, वे BHU के Samarth एडमिशन पोर्टल पर लॉगिन करके अपना सीट अलॉटमेंट स्टेटस देख सकते हैं। सीट स्वीकार करने और एडमिशन प्रक्रिया आगे बढ़ाने के लिए तय समय के अंदर फीस जमा करना जरूरी है। ध्यान रहे, इस राउंड में अलग-अलग कोर्स और कैटेगरी के हिसाब से कटऑफ स्कोर भी सामने आए हैं। इस बार कई कोर्सों और कॉलेजों में कटऑफ में बदलाव देखने को मिला है।

BHU UG Admission 2026 cut off

बीएचयू यूजी एडमिशन 2026: चौथे राउंड का सीट अलॉटमेंट जारी

BHU ने UG Admission 2026 के नियमित चौथे राउंड (Regular Round-4) का सीट अलॉटमेंट 17 अगस्त 2026 को जारी किया। सीट अलॉटमेंट और फीस पेमेंट का लिंक दोपहर 3 बजे उम्मीदवारों के Samarth Dashboard पर उपलब्ध कराया गया।

End of Feed