भोपाल में बदल गया स्कूलों का समय
Bhopal School Time Changed: सर्दी व ठिठुरन के दिन शुरू होने की वजह से बच्चों के स्वास्थ्य का खास रखने की जरूरत है। ऐसे में मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्कूल टाइमिंग से जुड़ी बड़ी खबर आई है। यहां घटते तापमान को देखते हुए सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के समय में बदलाव कर दिया गया है। यहां सुबह 8.30 बजे के बाद पहली से आठवीं तक के स्कूल शुरू होंगे। पढ़ें आधिकारिक बयान
मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड का दौर जारी होते ही पहली से आठवी तक के स्कूली बच्चों के लिए बड़ी खबर आ गई है -
छिंदवाड़ा के बाद भोपाल में भी बदला स्कूलों का समय
कल दिनांक 16 नवंबर को छिंदवाड़ा में स्कूल टाइमिंग बदलने की खबर आई थी, जिसमें लिखा था - 'शीतलहर एवं गिरते हुये तापमान को
ध्यान में रखते हुये विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े इस हेतु जिला छिन्दवाडा की समस्त शासकीय/ अशासकीय/ सी.बी.एस.ई/ आई.सी.एस.ई./ अनुदान प्राप्त / माध्यमिक शिक्षा मण्डल एवं समस्त बोर्ड से संबद्ध कक्षा नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के विचालयों के प्राचार्यों को निर्देशित किया जाता है कि विद्यालयों का संचालन पातः 08:30 बजे के पूर्व नहीं करेंगे। पूर्व निर्धारित परीक्षाओं का संचालन निर्धारित समय-सारणी अनुसार होगा।
उक्त आदेश तत्काल प्रभाव से प्रभावशील होगा ।'
बता दें, यहां पिछले दिन का पारा निम्निलिखित गया है:
भोपाल में पारा 25.8 डिग्री, इंदौर में 25.9 डिग्री, ग्वालियर में 27.8 डिग्री, उज्जैन में 27.7 डिग्री और जबलपुर में 25.7 डिग्री सेल्सियस रहा।
बैतूल, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, रीवा, सिवनी, सीधी, उमरिया में भी पारा 27 डिग्री से नीचे रहा।
भोपाल स्कूल का भी बदला समय
आज दिनांक 17 नवंबर को भोपाल में स्कूल टाइमिंग बदलने की खबर आई है, जिसमें लिखा है - 'तापमान में गिरावट होने से संस्थाओं में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पढ़ने की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए भोपाल जिले में संचालित समस्त शासकीय / अशासकीय / केन्द्रीय विद्यालय / जवाहर नवोदय विद्यालय/ आई.सी.एस.ई/ सी.बी.एस.ई/अनुदान प्राप्त एवं अन्य मान्यता प्राप्त कक्षा नर्सरी से कक्षा 8वीं तक की कक्षायें प्रातः 08:30 बजे से पूर्व संचालित नहीं की जावें। यह आदेश तत्काल प्रभाव से प्रभावशील होगा।'