भारत में सबसे अधिक वर्षा कहां होती है? औसतन 12 मीटर होती है बारिश

भारत में जहां एक तरह तपता हुआ रेगिस्तान है वहीं दूसरी तरफ एक स्थान ऐसा है, जहां देश में सबसे अधिक वर्षा (Rainfall) होती है। इस स्थान का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी शामिल किया गया है।

भारत अपनी विविध भौगोलिक परिस्थितियों और मौसम (Mausam) के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है। इस एक देश में आपको हर तरह के मौसम देखने को मिल जाएंगे। भारत में जहां एक तरफ थार जैसा तपता हुआ रेगिस्तान है, वहीं दूसरी तरफ एक ऐसी जगह भी है जहां इतनी बारिश होती है कि उसने पूरी दुनिया में एक अनोखा रिकॉर्ड बना दिया है। बता दें इस तरह के सवाल न केवल सामान्य ज्ञान बढ़ाने के लिए जरूरी है, बल्कि यह देश में होने वाली कई प्रतियोगिता परीक्षा में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण प्रश्नों में से एक है। तो आइए जानते हैं कि भारत में कहां सबसे अधिक बारिश (Rainfall) होती है।

Rain

भारत में सबसे अधिक वर्षा कहां होती है? (Photo - AI)

भारत में कहां होती है सबसे अधिक बारिश?

अगर इस सवाल को सुनने के बाद आपका जवाब मौसिनराम (Mawsynram) है, तो आप जवाब एक दम सही है। मौसिनराम, मेघालय राज्य के पूर्वी खासी हिल्स जिले में स्थित यह छोटा सा गांव है। यह दुनिया का सबसे नमी वाला और सबसे अधिक बारिश दर्ज करने वाला स्थान है।

End of Feed