एजुकेशन

Top Medical College in South India: ये हैं दक्षिण भारत के टॉप सरकारी मेडिकल कॉलेज, MBBS करना है तो जान लें दाखिले की प्रक्रिया

Best Medical College in South India for MBBS: देश के टॉप मेडिकल कॉलेज में एडमिशन के लिए NEET UG 2024 परीक्षा 5 मई को आयोजित की गई थी। साउथ इंडिया में मेडिकल के कई टॉप सरकारी कॉलेज (Top Government Medical College) हैं जहां NEET Score से एडमिशन मिलता है। साउथ इंडिया के बेस्ट सरकारी कॉलेज और Admission Process की डिटेल्स यहां देखते हैं।

Image

दक्षिण भारत के टॉप सरकारी मेडिकल कॉलेज

Photo : Times Now Digital

Best Medical College in South India for MBBS: मेडिकल के क्षेत्र में करियर बनाने का सोच रहे हैं तो बेस्ट कॉलेज के बारे में जरूर जान लें। देश के टॉप मेडिकल कॉलेज में एडमिशन के लिए NEET UG 2024 परीक्षा 5 मई को आयोजित की गई थी। इस साल करीब 24 लाख छात्रों ने नीट यूजी परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें से कुछ को ही टॉप सरकारी मेडिकल कॉलेज में दाखिला मिल पाता है। MBBS और BDS जैसे कोर्स में एडमिशन लेने के इच्छुक छात्र यहां बेस्ट कॉलेज के बारे में जान लें। साउथ इंडिया में मेडिकल के कई टॉप सरकारी कॉलेज (Top Government Medical College) हैं। आइए बेस्ट सरकारी कॉलेज और Admission Process की डिटेल्स यहां देखते हैं।

MBBS College in South India: दक्षिण भारत के टॉप मेडिकल कॉलेज

साउथ इंडिया में तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, केरल और तेलंगाना में कई टॉप मेडिकल कॉलेज हैं। नेशनल मेडिकल काउंसिल (NMC) द्वारा मान्यता प्राप्त कई कॉलेज हैं जहां NEET Score के माध्यम से दाखिला होता है। इन कॉलेजों में रिसर्च सेंटर, सर्जरी ट्रेनिंग, बायोकैमिस्ट्री लैब, मेडिसिन और फॉरेंसिक लैब जैसी सुविधाएं हैं। दक्षिण भारत के 5 बेस्ट मेडिकल कॉलेज के नाम आगे देख सकते हैं।

Top Medical College

Top Medical College

TNMGR Medical University: तमिलनाडु मेडिकल यूनिवर्सिटी

MBBS कोर्स के लिए तमिलनाडु में स्थित तमिलनाडु MGR Medical University बेस्ट है। यह कॉलेज मेडिकल कॉलेज अंडर ग्रेजुएशन लेवल पर MBBS कोर्स कराता है। यहां एमबीबीएस कोर्स में 250 सीटें हैं। NEET Score के माध्यम से यहां दाखिला ले सकते हैं। MBBS के अलावा बीडीएस और नर्सिंग के यूजी कोर्स भी यहां कराए जाते हैं। इस कॉलेज की स्थापना साल 1980 में हुई थी।

Guntur Medical College: आंध्र प्रदेश का बेस्ट कॉलेज

टॉप सरकारी मेडिकल कॉलेज की लिस्ट में आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले में स्थित Guntur Medical College भी शामिल है। अपने यूजी, पीजी कोर्स और बेस्ट रिसर्च सेंटर के लिए यह कॉलेज काफी मशहूर है। यहां MBBS में एडमिशन के लिए NEET Score की जरूरत होती है। यहां एमबीबीएस की 250 से सीटें हैं। दक्षिण भारत के छात्रों की यह मेडिकल कॉलेज पहली पसंद है। इस कॉलेज की स्थापना साल 1946 में हुई थी। मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया की तरफ से इस कॉलेज को MBBS Course की मान्यता प्राप्त है।

Andhra Medical College: एमबीबीएस के लिए बेस्ट

आध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में स्थित Andhra Medical College दक्षिण भारत के बेस्ट सरकारी मेडिकल कॉलेज में से एक है। यहां MBBS की 250 सीटें हैं। इस कॉलेज की स्थापना साल 1923 में हुई थी। इस कॉलेज को NTR University of Health Science, Vijayawada से मान्यता प्राप्त है। इस कॉलेज में एक साल का फीस बेहद कम है। नीचे फीस स्ट्रक्चर देख सकते हैं।

Andhra Medical College Fee Details

Andhra Medical College Fee Details

अन्नामलाई यूनिवर्सिटी

अन्नामलाई विश्वविद्यालय का नाम राजा मुथैया मेडिकल कॉलेज भी है। इस मेडिकल संस्था की स्थापना साल 1985 में हुई थी। इसके संस्थापक डॉक्टर राजा सर अन्नामलाई थे। यह कॉलेज साउथ इंडिया के सर्वोपरि संस्थान के रूप में स्थापित किया गया था। MBBS और BDS के अलावा, यह कॉलेज बीपीटी, बीएससी, एमएससी, एमपीटी, और सामान्य नर्सिंग में डिप्लोमा जैसे कोर्स भी उपलब्ध कराता है। इस कॉलेज में जो विषय पढ़ाये जाते हैं उनमें मुख्य तौर पर बायोलॉजिकल साइंस, पैरामेडिकल साइंस , फिटनेस साइंस एंड टेक्नॉलजी शामिल हैं।

Stanley Medical College Chennai: बेस्ट मेडिकल कॉलेज

तमिलनाडु के चेन्नई में स्थित Stanley Medical College का नाम साउथ इंडिया के टॉप मेडिकल कॉलेज की लिस्ट में शामिल है। यहां MBBS की 250 से ज्यादा सीटें हैं। इस कॉलेज की स्थापना साल 1938 में हुई थी। यहां के हॉस्पिटल में 1661 बेड्स हैं। यहां लाइब्रेरी, गर्ल्स हॉल्टल, बायोटेक्निकल लैब, ईलैब और ट्रेनिंग सेंटर जैसी सुविधाएं मिलती हैं।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article