एजुकेशन

Bihar UGEAC Counselling 2024: अंडरग्रेजुएट इंजीनियरिंग एडमिशन काउंसलिंग के शिड्यूल जारी, यहां से करें चेक

BCECEB Bihar UGEAC 2024 counselling schedule: अंडरग्रेजुएट इंजीनियरिंग एडमिशन काउंसलिंग (UGEAC) 2024 के लिए काउंसलिंग शेड्यूल bceceboard.bihar.gov.in पर जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार यहां से करें चेक

Image

बीसीईसीईबी बिहार यूजीईएसी 2024 काउंसलिंग शेड्यूल

BCECEB Bihar UGEAC 2024 Counselling Schedule: बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड (BCECEB) ने अंडरग्रेजुएट इंजीनियरिंग एडमिशन काउंसलिंग (UGEAC) 2024 के लिए काउंसलिंग शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इच्छुक उम्मीदवार bceceboard.bihar.gov.in से पूरा कार्यक्रम चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि यहां भी टेबल के माध्यम से BCECEB announces Bihar UGEAC 2024 counselling schedule दिया गया है।

शेड्यूल के अनुसार, बिहार UGEAC काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग 20 जुलाई से आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर शुरू होगी।

कब जारी होंगे पहरे दौर के रिजल्ट

पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन अवधि शुरू होने के छह दिनों के भीतर अपने आवेदन जमा कर सकते हैं। बिहार UGEAC 2024 के लिए सीट आवंटन के पहले दौर के परिणाम 31 जुलाई को घोषित किए जाएंगे।

नोटिस के अनुसार, "अंतिम तिथि के बाद चॉइस में किसी भी तरह के बदलाव का प्रावधान नहीं होगा। उम्मीदवार अपने द्वारा भरे गए चॉइस का प्रिंटआउट जरूर ले लें।

इवेंट तिथि
ऑनलाइन पंजीकरण-सह-विकल्प भरने की आरंभ तिथि 20 जुलाई 2024
ऑनलाइन पंजीकरण-सह-विकल्प भरने और लॉक करने की अंतिम तिथि 26 जुलाई 2024
पहला राउंड अनंतिम सीट आवंटन परिणाम की तिथि31 जुलाई 2024
आवंटन आदेश (पहला राउंड) डाउनलोड करने की तिथि31 जुलाई 2024 - 4 अगस्त 2024
दस्तावेज सत्यापन और प्रवेश (पहला राउंड) 1 अगस्त 2024 - 4 अगस्त 2024
दूसरे राउंड अनंतिम सीट आवंटन परिणाम प्रकाशन की तिथि9 अगस्त 2024
आवंटन आदेश (दूसरा राउंड) डाउनलोड करना 9 अगस्त 2024 - 12 अगस्त 2024
दस्तावेज सत्यापन और प्रवेश (दूसरा राउंड) 10 अगस्त 2024 - 12 अगस्त 2024
BCECEB Bihar UGEAC 2024 counselling schedule

काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने के लिए, आवेदकों को पहले पंजीकरण पूरा करना होगा। पंजीकरण के बाद, उन्हें आटोमेटिक जेनरेटेड आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करना होगा। यहां, वे अपने पसंदीदा पाठ्यक्रम और कॉलेज चुन सकते हैं। सीट आवंटन दौर में विचार के लिए पात्र होने के लिए आवेदकों को समय सीमा से पहले अपनी पसंद को लॉक करना होगा।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article