एजुकेशन

IDBI Bank Recruitment 2023: बैंक में 600 पदों के लिए निकली भर्ती, तुरंत करें अप्लाई

  • Authored by: प्रभाष रावत
  • Updated Mar 12, 2023, 08:47 AM IST

IDBI Bank Sarkari Naukri 2023: इस आईडीबीआई बैंक भर्ती के लिए उम्मीदवार आधिकारिक साइट idbibank.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यहां पर उम्मीदवार इस भर्ती से जुड़े विवरण को चेक कर सकते हैं और ताजा अपडेट के लिए लगातार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट को भी चेक करते रहें।

Image

IDBI बैंक में निकली भर्ती

IDBI Bank Sarkari Naukri 2023 Recruitment: आईडीबीआई बैंक 12 मार्च को 600 सहायक प्रबंधक पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त कर देगा। इच्छुक उम्मीदवार जिन्होंने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट www.idbibank.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सहायक प्रबंधक के पद के लिए ऑनलाइन परीक्षा रविवार, 16 अप्रैल को आयोजित की जाएगी।

आईडीबीआई बैंक भर्ती का डायरेक्ट लिंक - IDBI Bank Recruitment 2023 Direct Link

IDBI Bank Recruitment 2023: ऐसे करें आवेदन

आईडीबीआई बैंक की आधिकारिक साइट idbibank.in पर जाएं।

होमपेज पर करियर टैब पर क्लिक करें।

इसके बाद आईडीबीआई रिक्रूटमेंट 2023 लिंक पर क्लिक करें।

पहले खुद को रजिस्टर करें और आवेदन पत्र भरें।

आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट पर क्लिक करें।

आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

आईडीबीआई भर्ती 2023 वैकेंसी विवरण: यह भर्ती अभियान सहायक प्रबंधक पदों की 600 वैकेंसी को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है। आईडीबीआई भर्ती 2023 आयु सीमा: उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 साल है।

आईडीबीआई बैंक भर्ती 2023 की आयु सीमा: आईडीबीआई बैकं की भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की आयु कम से कम 21 साल और अधिकतम आयु 30 साल होनी चाहिए।

प्रभाष रावत
प्रभाष रावतauthor

रक्षा और अंतर्राष्ट्रीय कूटनीतिक विषयों में विशेष रुचि रखने वाले प्रभाष रावत कुछ-ना-कुछ नया सीखते रहने में विश्वास करते हैं। बीते 5 साल से ज्यादा समय में पत्रकारिता की कई बीट पर काम करने का अनुभव। साथ ही संवाद और लेखन से खुद को व्यक्त करने के अलावा आध्यात्म भी इनके जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

और पढ़ें
End of Article