एजुकेशन

AU LAT 2024: इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से करें LLB, लॉ एडमिशन टेस्ट में आवेदन की डेट बढ़ी

Allahabad University LLB Admission 2024: इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में LLB कोर्स में दाखिले के लिए लॉ एडमिशन टेस्ट का आयोजन होता है। इस साल इलाहाबाद यूनिवर्सिटी लॉ एडमिशन टेस्ट के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इसमें आवेदन करने की आखिरी तारीख आगे बढ़ा दी गई है। इलाहाबाद यूनिवर्सिटी लॉ एडमिशन टेस्ट में आवेदन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट allduniv.ac.in पर जाना होगा।

Image

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी LLB Admission

Photo : iStock

Allahabad University LLB Admission 2024: प्रयागराज को वकालत की पढ़ाई का हब कहा जाता है। यहां हजारों की संख्या में छात्र LLB, BA LLB या LLM जैसे कोर्स में एडमिशन के लिए आते हैं। इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में LLB कोर्स में दाखिले के लिए लॉ एडमिशन टेस्ट का आयोजन होता है। इस साल इलाहाबाद यूनिवर्सिटी लॉ एडमिशन टेस्ट के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इसमें आवेदन करने की आखिरी तारीख आगे बढ़ा दी गई है।

Allahabad University LLB कोर्स में एडमिशन के लिए आवेदन की आखिरी तारीख अब 12 जून 2024 तक का समय दिया गया है। इसमें रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन लिए जा रहे हैं। इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में LLB कोर्स में दाखिले के लिए यह परीक्षा होती है। रजिस्ट्रेशन करने के लिए कैंडिडेट्स को नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

Allahabad University LLB Admission: ऐसे करें अप्लाई

  • इलाहाबाद यूनिवर्सिटी लॉ एडमिशन टेस्ट में आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट allduniv.ac.in पर जाना होगा।
  • इसके बाद Admissions के लिंक पर जाएं।
  • अगले पेज पर AU LAT 2024 Link पर क्लिक करें।
  • अब मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।

AU LAT 2024 Registration यहां डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई

AU LLB Admission: कब होगी परीक्षा?

इलाहाबाद विश्वविद्यालय एलएलबी एडमिशन परीक्षा 2024 जून 2024 के तीसरे सप्ताह में आयोजित की जाएगी। इलाहाबाद विश्वविद्यालय पीजीएटी 2024 ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में आयोजित किया जाएगा। एयू एलएटी 2024 के लिए आवेदन करने वाले सामान्य, ओबीसी, EWS कैटेगरी के उम्मीदवारों को 800 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि एससी,एसटी, पीएच कैटेगरी के उम्मीदवारों को 400 रुपये देने होंगे।

AU LAT Eligibility: कौन कर सकता है अप्लाई?

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी एलएलबी 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। उम्मीदवारों को योग्यता परीक्षा में कुल अंकों का कम से कम 45% अंक प्राप्त करना होगा। ओबीसी और एससी/एसटी श्रेणियों से संबंधित आवेदकों को कुल अंक का क्रमशः कम से कम 42% और 40% प्राप्त करना होगा।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article