Rajasthan Police Constable Result 2022 : राजस्थान पुलिस द्वारा जल्द ही राजस्थान पुलिस कांस्टेबल परिणाम 2022 की घोषणा की जाने वाली है और इसी के साथ लाखों उम्मीदवारों का इंतजार भी खत्म हो जाएगा परिणाम राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2021 के परिणाम जारी होने के बाद, इसे आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर ऑनलाइन उपलब्ध कराया जाएगा। लगभग 18 लाख उम्मीदवार राजस्थान पुलिस रिजल्ट कब आएगा जानना चाहते हैं।
कुछ रिपोर्टों ने यह भी सुझाव दिया है कि यह सरकार परिणाम आज, 16 अगस्त, 2022 को जारी कर सकती है। हालांकि, उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि राजस्थान पुलिस की सीधी भर्ती सेल द्वारा कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
इन साइट्स से देख पाएंगे रिजल्ट्स
एक बार राजस्थान पुलिस कांस्टेबल परिणाम जारी होने के बाद, इसे आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in
recruitment2.rajasthan.gov.in पर ऑनलाइन उपलब्ध कराया जाएगा। उम्मीदवार अपना आवेदन संख्या, जन्म तिथि और अन्य क्रेडेंशियल दर्ज करके परिणाम देख पाएंगे।
साथ में आएगी फाइनल आंसर की
राजस्थान पुलिस ने कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 13 से 16 मई, 2022 और 2 जुलाई, 2022 को आयोजित की थी। परिणाम के साथ, हो सकता है कि फाइनल आंसर की भी जारी कर जाए, क्योंकि प्रोविजनल आंसर की जारी हुए डेढ़ माह का समय हो चुका है, बता दें, राजस्थान पुलिस विभाग ने 4 जुलाई को आंसर की जारी की थी, और 7 जुलाई तक ऑब्जेक्शन करने का मौका दिया था। एक्स्पर्ट के अनुसार, इन ऑब्जेक्शन पर विचार कार्य पूरा हो चुका है और कभी भी रिजल्ट लिंक को साइट पर एक्टिव कर दिया जाएगा।
देखें वर्ग अनुसार पदसंख्या
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2022 कुल 4388 रिक्तियों को भरने के लिए आयोजित की जा रही है। इनमें कॉन्स्टेबल जीडी के 4161, कांस्टेबल टेलीकॉम के 154, कांस्टेबल ड्राइवर के 100 पद और कांस्टेबल बैंड के 23 पद शामिल हैं।

