JKSSB Sarkari Bharti 2022: जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड, (JKSSB) ने 168 खाली पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन प्रक्रिया चल रही है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 मार्च है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jkssb.nic.in पर पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
जेकेएसएसबी भर्ती रिक्ति विवरण (JKSSB recruitment Vacancy Details): यह भर्ती अभियान चार विभागों यानी गृह विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, पशु और भेड़ पालन विभाग और एआरआई प्रशिक्षण में 168 रिक्तियों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है।
जेकेएसएसबी भर्ती: आवेदन कैसे करें?
- जेकेएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट jkssb.nic.in पर जाएं।
- 2022 के विज्ञापन संख्या 02 (09/02/2022) पर क्लिक करें और अधिसूचना पढ़ें।
- रजिस्टर करने, साइन अप करने और प्रोफाइल बनाने के लिए आगे स्टेप बढ़ाएं।
- लॉग इन करें और वांछित पद के लिए आवेदन करें।
- आवेदन पत्र भरें, अपने डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सब्मिट करें।
- भविष्य के लिए एक प्रिंटआउट ले लें।
JKSSB भर्ती आयु सीमा: 1 जनवरी, 2022 तक अनारक्षित वर्ग के लिए ऊपरी आयु सीमा 40 वर्ष है।
JKSSB भर्ती आवेदन शुल्क: सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में ₹500 का भुगतान करना होगा। एससी/एसटी, पीडब्ल्यूडी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपये है।
जिला/मंडल/केंद्र शासित प्रदेश कैडर पदों के लिए कुल 168 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। पात्रता, शैक्षिक योग्यता, अधिवास, आरक्षण आदि के संबंध में विस्तृत नियम और शर्तें आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देखें। उम्मीदवार यहां शैक्षिक योग्यता, अनुभव, चयन मानदंड और अन्य विवरण भी देख सकते हैं।

