JAC Jharkhand Board 10th, 12th Result 2022 Date: झारखंड एकेडमिक काउंसिल, JAC के कक्षा 10वीं व 12वीं के रिजल्ट जल्द जारी कर सकता है। जेएसी रिजल्ट जारी करने की तैयारी पूरी कर चुका है। ऐसे में जल्द रिजल्ट को लेकर झारखंड बोर्ड के 10वीं व 12वी के छात्रों का इंतजार खत्म हो सकता है। एक बार रिजल्ट जारी हो जाने के बाद झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट- jacresults.com पर जाकर छात्र अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने 10वीं 12वीं के छात्रों के कॉपियों की मूल्यांकन प्रक्रिया पहले ही पूरी कर ली है।
How to Check JAC class 10th and 12th Result 2022: एक बार रिजल्ट जारी हो जाने के बाद सभी छात्र निम्नलिखित आसान स्टेप्स को फॉलो कर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं-
स्टेप-1 सबसे पहले झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट- jacresults.com पर जाएं।
स्टेप-2 होमपेज पर जाकर ‘JAC Class 10th and 12th Result 2022’ लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप-3- इसके बाद अपने क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर और जन्मतिथि डालें और सबमिट पर क्लिक करें।
स्टेप-4 रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
बता दें कि इस साल JAC ने लगभग 7 लाख छात्रों के लिए कक्षा 10वीं व 12वीं बोर्ड की परीक्षा आयोजित की थी। JAC 10वीं की परीक्षा 24 मार्च से 20 अप्रैल तक और JAC 12वीं की परीक्षा 24 मार्च से 25 अप्रैल तक आयोजित की गई थी।

