GATE Registration: गेट 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, इस लिंक से करें अपना रजिस्ट्रेशन

GATE 2022 Registration: GATE 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया की तिथियों में बदलाव किया गया है। छात्र अब 2 सितंबर से gate.iitkgp.ac.in के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। जबकि अन्य किसी तिथियों में बदलाव नहीं किया गया है।

GATE 2022, gate 2022 apply online, gate 2022 registration, गेट परीक्षा, गेट परीक्षा 2021
GATE 2022 के लिए 2 सितंबर से करें आवेदन (i-stock) 
मुख्य बातें
  • ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट के लिए 2 सितंबर से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
  • पहले यह रजिस्ट्रेशन 30 अगस्त से शुरू होने थे, लेकिन बाद में तिथि बदल दी गई थी।
  • उम्मीदवार gate.iitkgp.ac.in से कर सकेंगे आवेदन

GATE 2022 Registration: Graduate Aptitude Test in Engineering (GATE) 2022 के लिए 2 सितंबर 2021 से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। बता दें, ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट के लिए यह आवेदन प्रक्रिया पहले 30 अगस्त से शुरू होनी थी, लेकिन इसे स्थगित कर दिया गया है अब आवेदन शुरू होने की नई तारीख 2 सितंबर है। आप आईआईटी खड़गपुर की आधिकारिक वेबसाइट gate.iitkgp.ac.in पर इससे संबंधित जानकारी हासिल कर सकते हैं।

GATE 2022 Registration के लिए अन्य कोई बदलाव नहीं किया गया है, यानी आवेदन की अंतिम तिथि (24 सितंबर 2021) और परीक्षा तिथि वही है, जो पहले घोषित की गई थी। पहली पाली में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक जबकि दूसरी पाली में दोपहर 2.30 से 5.30 बजे तक परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

IMPORTANT DATES RELATED TO GATE 2022 परीक्षा की तिथि

गेट परीक्षा का आयोजन 5 फरवरी, 2022 से लेकर 13 फरवरी, 2022 तक किया जाएगा, हालांकि यह संभावित तिथियां हैं, जिन्हें आप gate.iitkgp.ac.in पर जाकर देख सकते हैं।

आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, जो उम्मीदवार एक से अधिक पेपर में भाग लेना चाहते हैं उन्हें अलग से शुल्क का भुगतान करना होगा। बता दें, GATE परीक्षा के जरिये अभ्यर्थियों को पोस्ट ग्रेजुएट इंजीनियरिंग और साइंस कोर्सेज में दाखिला मिलता है।

GATE 2022 Registration How to Apply - आवेदन कैसे करें

  1. उम्मीदवार gate.iitkgp.ac.in पर जाएं।
  2. यहां होमपेज पर दाएं तरफ GATE 2022 ONLINE APPLICATION लिंक के नीचे Apply Online नाम का बटन दिया गया है, इस बटन पर क्लिक करें आप सीधे ​रजिस्ट्रेशन वाले पेज पर पहुंच जाएंगे।
  3. आप चाहें तो सीधे इस लिंक GATE 2022 Registration के जरिये भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट का रिजल्ट 17 मार्च, 2022 तक आने की उम्मीद है।

अगली खबर