एजुकेशन

AP SSC 10th Supplementary Results 2023, bse.ap.gov.in: आंध्र प्रदेश बोर्ड 10वीं सप्लीमेंट्री का रिजल्ट, रोल नंबर वाइज यहां करें चेक

  • Authored by: आदित्य सिंह
  • Updated Jun 21, 2023, 10:29 AM IST

AP SSC 10th Supplementary Results 2023, bse.ap.gov.in: बोर्ड ऑफ डायरेक्ट एजुकेशन, आंध्र प्रदेश किसी भी वक्त कक्षा 10वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट जारी कर सकता है। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद आधिारिक वेबसाइट bse.ap.gov.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। छात्र यहां अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

Image

AP SSC 10th Supplementary Result 2023: यहां चेक करें आंध्र प्रदेश बोर्ड 10वीं का रिजल्ट

AP SSC 10th Supplementary Results 2023, bse.ap.gov.in: आंध्र प्रदेश बोर्ड 10वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए अहम सूचना है। डायरेक्टोरेट ऑफ गवर्नमेंट एग्जामिनेशन आंध्र प्रदेश आज यानी 21 जून को हाईस्कूल सप्लीमेंट्री परीक्षा का परिणाम घोषित कर (AP SSC Supplementary Results) सकता है।

बोर्ड के एक करीबी सूत्र ने बताया कि, आंध्र प्रदेश बोर्ड ने सप्लीमेंट्री परीक्षाओं की कॉपियों का मूल्यांकन खत्म करने के साथ अंकों को साइट पर अपलोड कर (AP SSC Supplementary Result) लिया है। ऐसे में किसी भी वक्त रिजल्ट जारी हो (AP 10th Supplementary Result) सकता है। परिणाम घोषित होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट bse.ap.gov.in, bieap.gov.in, manabadi.com पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। छात्र यहां सबसे पहले अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

AP 10th Supplementary Result: इतने प्रतिशत छात्र पास

बता दें इस बार बीएसईएपी ने आंध्र प्रदेश एसएससी का रिजल्ट 6 मई को जारी किया था। परीक्षा में कुल 72.26 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए थे, जिसमें लड़कियों का पासिंग पर्सेंटेज 75.38 और लड़कों पासिंग प्रतिशत 69 प्रतिशत के आसपास देखने को मिला था। वहीं सप्लीमेंट्री परीक्षाएं 2 जून से 10 जून तक निर्धारित थी।

AP SSC Supplementary Result 2023: पास होने के लिए इतने मार्क्स

सप्लीमेंट्री परीक्षा में सफल होने के लिए छात्रों के संबंधित विषय में कम से कम 35 प्रतिशत मार्क्स होने चाहिए। यदि आपके किसी विषय में न्यूनतम मार्क्स से कम अंक आते हैं, तो छात्रों को फेल माना जाएगा। ऐसे छात्रों को किसी भी हाल में अगली कक्षा में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। छात्र नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

AP SSC 10th Supplementary Result 2023: यहां करें चेक

  • bse.ap.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर BSE AP 10th Supplementary Result 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रोल नंबर, स्कूल कोड व डेट ऑप बर्थ दर्ज करें।
  • रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें या फिर इसकी छायाप्रति निकाल लें।

BSE 10th Supplementary Result 2023: डाउनलोड करें ओरिजिनल मार्कशीट

बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक रिजल्ट जारी होने के 10 के बाद, छात्रों की सप्लीमेंट्री मार्कशीट संबंधित स्कूल में उपलब्ध करवा दी जाएगी। छात्र यहां से अपनी मार्कशीट कलेक्ट कर सकेंगे। इस आधार पर आप अगली कक्षा में प्रवेश ले सकेंगे।

आदित्य सिंह
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article