एजुकेशन

AP EAMCET Seat Allotment Result 2023: जारी हुए रिजल्ट, eapcet-sche.aptonline.in से करें चेक, जानें कब तक ​करना है कॉलेज में सेल्फ रिपोर्टिंग

AP EAMCET Seat Allotment Result 2023: एपी ईएएमसीईटी सीट आवंटन परिणाम 2023 eapcet-sche.aptonline.in पर उपलब्ध है। इच्छुक उम्मीदवार यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक से भी इन परिणामों को चेक कर सकते हैं।

Image

AP EAMCET Seat Allotment Result 2023

AP EAMCET Seat Allotment Result 2023: तकनीकी शिक्षा विभाग, आंध्र प्रदेश ने एपी ईएएमसीईटी सीट आवंटन परिणाम 2023 जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने अंतिम चरण के लिए खुद को पंजीकृत किया है, वे एपी ईएएमसीईटी की आधिकारिक साइट eapcet-sche.aptonline.in के माध्यम से परिणाम देख सकते हैं। कॉलेज में सेल्फ रिपोर्टिंग और रिपोर्टिंग 22 सितंबर से 25 सितंबर 2023 तक की जा सकती है।

एपी ईएएमसीईटी सीट आवंटन परिणाम 2023 कैसे जांचें - AP EAMCET Seat Allotment Result 2023 How to Check Online

  • रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
  • सबसे पहले eapcet-sche.aptonline.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध AP EAMCET Seat Allotment Result 2023 Link पर क्लिक करें।
  • आवश्यक विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • AP EAMCET Seat Allotment Result 2023 स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • AP EAMCET Seat Allotment Result 2023 Download करें और पेज डाउनलोड करें।
आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

किस कोर्स में मिलेगा एडमिशन

जिन उम्मीदवारों को सीट आवंटित की गई है वे बी.ई/बी.टेक पाठ्यक्रमों में प्रवेश ले सकते हैं। ईएएमसीईटी काउंसलिंग के लिए अंतिम चरण का पंजीकरण 14 सितंबर को शुरू हुआ और 15 सितंबर, 2023 को समाप्त हुआ। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार एपी ईएपीसीईटी की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article