एजुकेशन

Allahabad University Result 2023: घोषित हुए इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के बीएससी व बीकॉम दूसरे वर्ष के परिणाम

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Aug 16, 2023, 02:32 PM IST

Allahabad University Result 2023 PDF Link: इलाहाबाद यूनिवर्सिटी ने बीएससी दूसरे वर्ष और बीकॉम दूसरे वर्ष की परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। इच्छुक छात्र इलाहाबाद विश्वविद्यालय की आधिकारिक साइट allduniv.ac.in या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से भी परीक्षा परिणाम चेक कर सकते हैं।

Image

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी परिणाम 2023 (image - canva)

Allahabad University Result 2023 PDF Link: इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बीएससी व बीकॉम कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर आई है, इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने बीएससी दूसरे वर्ष और बीकॉम दूसरे वर्ष की परीक्षा परिणाम की घोषणा कर दी है। इच्छुक छात्र इलाहाबाद विश्वविद्यालय की आधिकारिक साइट या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से भी परीक्षा परिणाम चेक कर सकते हैं।

जो छात्र इलाहबाद यूनिवर्सिटी से बीएससी और बीकॉम कर रहे थे, और दूसरे वर्ष की परीक्षा 2023 में शामिल हुए थे, वे allahabad university website allduniv.ac.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी की तरफ से जारी इन रिजल्ट को देखने के लिए अभ्यर्थियों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा। Allahabad University Result 2023 Link तक ऐसे पहुंचें।

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी का रिजल्ट कैसे देखें

  • छात्र यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट allduniv.ac.in पर जाएं।
  • यहां “ Students” पर क्लिक करें, फिर Result पर क्लिक करें।
  • अब B.Sc Part II, Session 2022-23 या B. Com Part - II, Session 2022-23 पर क्लिक करें।

Direct Link for Allahabad University Result 2023

  • https://www.allduniv.ac.in/files/result/NET_BSc2_2022-23.pdf
  • https://www.allduniv.ac.in/files/result/NET_BCom2_2022-23.pdf

एजुकेशन की खबरों या लेटेस्ट जॉब रिजल्ट के लिए इस पेज पर बने रहें।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article