AISSEE Sainik School Entrance Exam City Slip 2025 Released: सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (Sainik School Entrance Exam City Slip 2025) खबर है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने ऑल इंडिया सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा कक्षा 6 और कक्षा 9 के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर (AISSEE Exam City Slip 2025) दिया है। यहां आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in, aissee@nta.nic.in पर जाकर सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। यहां आप जान सकते हैं कि आपका एग्जाम सेंटर किस शहर में पड़ा है।
AISSEE Class 6, 9 Exam Date 2025: कब होगी परीक्षा
बता दें सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 5 अप्रैल 2025 को होगी। परीक्षा एक पाली में दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगी। जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक परीक्षा 190 शहरों में आयोजित की जाएगी। इसके जरिए देश के कुल 33 सैनिक स्कूलो में एडमिशन होंगे। छात्र नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।
AISSEE Exam City Slip 2025: कैसे डाउनलोड करें एग्जाम सिटी स्लिप
- सबसे पहले aissee@nta.nic.in की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर Advance Intimation of Examination City allotted to the applicants of the All India Sainik Schools Entrance Examination (AISSEE) -2025 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
- एग्जाम सिटी स्लिप आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
AISSEE Exam City Slip 2025 Download: एग्जाम सिटी स्लिप पर ये जानकारी
- अभ्यर्थी का नाम
- पिता का नाम
- रजिस्ट्रेशन नंबर
- परीक्षा का नाम
- परीक्षा केंद्र का नाम
- परीक्षा केंद्र का शहर
- परीक्षा केंद्र का पता
- एग्जाम टाइमिंग
AISSEE Class 6, 9 Amdit Card 2025: कब जारी होगा एडमिट कार्ड
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी परीक्षा से एक हफ्ते पहले एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। प्रवेश पत्र जारी होने के बाद अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए डाउनलोड कर सकेंगे।
How To Download AISSEE Amdit Card 2025 Download: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- aissee@nta.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर All India Sainik Schools Entrance Examination (AISSEE) Admit Card 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना Registration Number और Password दर्ज करें।
- एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर आ जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (कक्षा 6 और कक्षा 9) के एडमिट कार्ड और एग्जाम सिटी स्लिप से संबंधित अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें। यहां आपको संपूर्ण जानकारी मिल जाएगी।
