एजुकेशन

AIIMS Faculty Result 2026 Released: जारी हुआ एम्स में 464 फैकल्टी पदों पर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट, ब्लॉकचेन के जरिए तैयार हुई मेरिट लिस्ट

AIIMS Faculty Result 2026 Released: ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज ने सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेज इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (CAPFIMS) कैंपस में 50 से ज्यादा विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर का रिजल्ट जारी कर दिया है।

Image

AIIMS Faculty Result 2026 Released: यहां देखें एम्स में 464 फैकल्टी पदों पर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट

AIIMS Faculty Result 2026 Released: ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS), नई दिल्ली और एम्स-सीएपीएफआईएमएस सेंटर, मैदान गढ़ी के लिए फैकल्टी के 460 पदों की भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया (AIIMS Faculty Result 2026) गया है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरि एकुल 50 से अधिक विभागों में रिक्तियों पर भर्ती (AIIMS Faculty Result) की जाएगी। इसके लिए कुल 3,200 से ज्यादा उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। यहां एम्स नई दिल्ली के 265 पद और एम्स सीएपीएफआईएमएस के कुल 199 पदों की रिक्तियों पर भर्ती होगी।

AIIMS Faculty Result: ब्लॉकचेन आधारित डिजिटल तकनीक

यहां उम्मीदवारों का सेलेक्शन प्रोसेस पहली बार ब्लॉकचेन आधारित डिजिटल तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। AIIMS के अनुसार, टेक्नोलॉजी पर आधारित इस सिस्टम की वजह से कम से कम मैनुअल दखल के साथ फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार करना और समय पर नतीजे घोषित करना संभव हो सका।

AIIMS Faculty Result 2026: असिस्टेंट प्रोफेसर व एकेडमिक लेवल की नियुक्तियां

बता दें इन खाली पदों पर असिस्टेंट प्रोफेसर से लेकर प्रोफेसर तक, कई एकेडमिक लेवल पर नियुक्तियां की जानी थीं। यह प्रक्रिया हाल के वर्षों में संस्थान द्वारा चलाई गई सबसे बड़ी फैकल्टी भर्ती मुहिम में से एक है, जिसमें टीचिंग और हेल्थकेयर से जुड़े कई तरह के स्पेशलाइजेशन शामिल हैं।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article