AIIMS BSc Paramedical Result 2025 Declared: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने एम्स बीएससी पैरामेडिकल के नतीजे घोषित कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे लॉगिन क्रेडिंशियल का उपयोग करके AIIMS BSc Paramedical Result 2025 Check कर सकते हैं। इन रिजल्ट की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर की गई है, इच्छुक उम्मीदवार खबर में दिए Direct Link से भी AIIMS BSc Paramedical Result 2025 Download कर सकते हैं।
इन परीक्षा का आयोजन 13 जुलाई को किया गया था परीक्षा के नतीजे aiimsexams.ac.in पर आए हैं। कुल 8,273 उम्मीदवारों ने पहले राउंड के सीट आवंटन के लिए अर्हता प्राप्त की है।
AIIMS BSc Paramedical Result 2025 How to Check
- aiimsexams.ac.in/ पर जाएं।
- दाएं तरफ Important Announcements में देखें और इस लिंक पर क्लिक करें - Result of the AIIMS B.Sc. for Allied & Health Care (Erstwhile B.Sc. Paramedical) courses Entrance Examination for August-2025 session
- पीडीएफ रूप में नया पेज खुलेगा।
जारी एक आधिकारिक सूचना में कहा गया है, ''वे उम्मीदवार, जो संबंधित प्रमाणपत्रों की प्रारंभिक जांच के आधार पर ओबीसी (एनसीएल)/ईडब्ल्यूएस सीट के लिए पात्र नहीं पाए जाते हैं, यदि उनकी रैंक यूआर मेरिट सूची के कट-ऑफ रैंक के भीतर है, तो उन्हें यूआर माना जाएगा, या यदि रैंक यूआर मेरिट सूची के कट-ऑफ रैंक से अधिक है, तो उन्हें इस सूची में शामिल नहीं माना जाएगा।''
'संवैधानिक आरक्षण के दावों सहित सभी प्रमाणपत्र सत्यापन के अधीन होंगे। यदि कोई भी दस्तावेज अमान्य पाया जाता है, तो किसी भी स्तर पर उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है।''
