एजुकेशन

AIBE 18 Notification 2024: एआईबीई परीक्षा का नोटिफिकेशन, जानें कौन कर सकेगा आवेदन

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Jun 21, 2023, 08:37 PM IST

AIBE 18 Notification 2024 PDF: बार काउंसिल ऑफ इंडिया जल्द ही एआईबीई 18 परीक्षा की अधिसूचना जारी कर सकता है। इस परीक्षा का आयोजन 2024 में किया जाएगा, जानें इस परीक्षा के लिए कौन कर सकता है अप्लाई

Image

एआईबीई परीक्षा का नोटिफिकेशन

AIBE XVIII (18) Notification 2023–24: एआईबीई 18 की अधिसूचना जल्द ही जारी हो सकती है, बार काउंसिल ऑफ इंडिया अगले एक दो दिन में AIBE XVIII (18) Exam का नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि परिषद AIBE XVIII (18) परीक्षा तिथि की घोषणा को अपनी आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जारी करेगी। पूरे देश में AIBE XVIII (18) 2023–2024 Exam का आयोजन पेन व पेपर मोड में किया जाएगा।

कौन कर सकता है इस एआईबीई 18 परीक्षा के लिए आवेदन

ऐसा कोई भी उम्मीदवार, जिसने लॉ स्कूल से स्नातक किया है और राज्य बार संघ में शामिल नहीं हुआ है या बार परीक्षा उत्तीर्ण की है, वह एआईबीई 18 परीक्षा के लिए आवेदन कर सकता है। एक बार नोटिफिकेशन जारी होने के बाद परीक्षा तिथि भी स्पष्ट हो जाएगी। AIBE XVIII (18) 2023–24 आवेदन प्रक्रिया संभवतः जल्द ही शुरू होगी।

AIBE 18 2023: Eligibility Criteria - देखें योग्यता

  • उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त कॉलेज या संस्थान से 3 साल या 5 साल की एलएलबी डिग्री होनी चाहिए
  • 1961 के अधिवक्ता अधिनियम की धारा 24 (1) (f) के अनुसार, उम्मीदवारों को अपने संबंधित राज्य बार काउंसिलों के साथ अधिवक्ताओं के रूप में भर्ती होना चाहिए।
  • एआईबीई परीक्षा में बैठने के लिए कोई ऊपरी या निचली आयु सीमा नहीं है।

एआईबीई परीक्षा

एआईबीई एक ऐसी परीक्षा है, जो कि लाॅ ग्रेजुएट्स की क्षमताओं और मौलिक कानूनी सिद्धांतों के ज्ञान का मूल्यांकन करता है।

देखें पिछले बार का डाटा

पिछले बार यानी एआईबीई 17वें संस्करण की परीक्षा वे डाटा की बात करंे, तो बता दें अखिल भारतीय बार परीक्षा के लिए 1.73 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से कुल 1.71 लाख उम्मीदवार एआईबीई 2023 परीक्षा में शामिल हुए थे।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article