All India Bar Examination XVII Answer Key Objection Window को खोल दिया गया है, इसी के साथ ही उन लोगों का इंतजार खत्म हो गया है जो आंसर की से संतुष्ट नहीं थे और ऑब्जेक्शन करने की सोच रहे थे, AIBE XVII 2023 से जुड़ा यह अपडेट आज 13 फरवरी को आया है, उम्मीदवार यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक से इन अपडेट्स को चेक कर सकते हैं व साथ ही रिजल्ट डेट का भी पता लगा सकते हैं।
कब तक कर सकेंगे ऑब्जेक्शन
उम्मीदवार 20 फरवरी, 2023 तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। ऑब्जेक्शन केवल allindiabarexamination.com के जरिये ही मान्य किए जाएंगे। बता दें, अंग्रेजी SET A, SET B, SET C और SET D के लिए संशोधित आंसर की 9 फरवरी, 2023 को जारी की गई थी।
एआईबीई 17 आंसर की के खिलाफ कैसे उठाएं आपत्तियां
- बीसीआई की आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाएं।
- होमपेज पर, इस टेक्स्ट पर क्लिक करें 'Dear Candidates , Raise your objections for AIBE XVII at https://assessment.cbtexams.in/OFOT/PS/Account/Login (Objection Window open till 20th Feb 2023 23:59 HRS)'
- अब नया पेज खुल जाएगा।
- यहां रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
- उस प्रश्न संख्या का चयन करें जिसे आप चुनौती देना चाहते हैं। समीक्षा करें और आपत्ति दर्ज करें।
Direct Link for AIBE XVII Answer Key Objection Window

AIBE ने एक्टिव किया ऑब्जेक्शन लिंक
कब हुई थी परीक्षा
AIBE XVII परीक्षा 5 फरवरी, 2023 को आयोजित की गई थी जबकि आंसर की 5 फरवरी, 2023 को जारी की गई थी लेकिन काउंसिल ने बिना कोई स्पष्टीकरण दिए 6 फरवरी, 2023 को आंसर की हटा दी थी।
