एजुकेशन

School Closed Today: सर्दी के प्रकोप के चलते स्कूल बंद का ऐलान, आदेश न मानने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई

School Closed News Today: ताजनगरी में कड़ाके की ठंड को देखते हुए आज यानी 28 दिसंबर के लिए शीतकालीन अवकाश की घोषणा कर दी गई है।

Image

आगरा में स्कूल बंद का एलान (image - canva)

Agra School Closed Today: कड़ाके की ठंड में उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में जन जीवन को प्रभावित किया है। बच्चों के साथ साथ बड़ों के लिए भी घने कोहरे में घर से निकलना मुश्किल भरा हो गया है। इसी को देखते हुए यूपी के आगरा शहर में आज यानी 28 दिसंबर के लिए स्कूल बंद (School Closed News Today) की घोषणा कर दी गई है। हालांकि यह आदेश नर्सरी से कक्षा 8 तक के लिए है।

ताजनगरी में कड़ाके की ठंड को देखते हुए आज यानी 28 दिसंबर के लिए शीतकालीन अवकाश की घोषणा कर दी गई है। हालात ऐसे हैं कि सुबह के समय सामने वाली बिल्डिंग भी नहीं दिखाई दे रही है, ऐसे में सरकारी आदेश आया है जिसके चलते कक्षा 8 तक के बच्चों के स्कूलों को बंद करने की घोषणा की गई है।

आदेश न मानने पर होगी कार्रवाई

बता दें, आगरा में सर्दी के प्रकोप को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर बीएसए जितेंद्र कुमार गौड़ ने यह आदेश दिए हैं। (School Closed in Agra) यही नहीं, साफ बताया गया है यदि कोई भी स्कूल इन आदेशों का पालन नहीं करेंगे तो ऐसे विद्यालयों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

मौसम विभाग की तरफ से अलर्ट

उत्तर प्रदेश में पड़ रहा घना कोहरा स्कूल के साथ साथ ऑफिस जाने वालों या अन्य किसी काम से निकलने वालो के लिए भी खतरनाक हो सकता है, कड़ाके की ठंड का असर न सिर्फ आगरा बल्कि पूरे राज्य पर दिख रहा है, (School Closed in Agra) ठंड को लेकर मौसम विभाग की ओर अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें बताया गया है कि अगले तीन-चार दिन तक उत्तर-पश्चिम भारत में घने से बहुत घना कोहरा जारी रहने की संभावना है, जबकि 31 दिसंबर से 2 जनवरी तक उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में बूंदा बूंदी भी देखने को मिल सकती है।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article