AFCAT Admit Card 2025: एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट का एडमिट कार्ड कल, ऐसे करें डाउनलोड

AFCAT Admit Card 2025: एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट का आयोजन 22 फरवरी और 23 फरवरी 2025 को किया जाएगा। वहीं, इस परीक्षा का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in पर जारी किया जाएगा।

AFCAT Admit Card 2025: भारतीय वायु सेना की ओर से एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट यानी AFCAT का एडमिट कार्ड कल यानी 7 फरवरी को जारी कर दिया जाएगा। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in पर ईमेल और पासवर्ड दर्ज करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी AFCAT Admit Card 2025 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

AFCAT Admit Card 2025

AFCAT Admit Card 2025

AFCAT Admit Card 2025: कब व कैसे होगी परीक्षा

सूचना के अनुसार, एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट का आयोजन 22 फरवरी और 23 फरवरी 2025 को किया जाएगा। इस परीक्षा में कुल 300 अंकों के 100 सवाल होंगे। वहीं, इन सवालों को हल करने के लिए 2 घंटे का समय दिया मिलेगा। ध्यान रहे कि प्रत्येक गलत जवाब पर 1 अंक की निगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है।

End of Feed