'I Am a Black and White Person' का क्या है अर्थ? जानें लोग क्यों खुद को इस फ्रेज से करते हैं डिस्क्राइब

Advanced English Learning: अंग्रेजी मे इस्तेमाल होने वाले "Black and White" या "I Am a Black and White Person" फ्रेज का इस्तेमाल अक्सर खुद के व्यक्तित्व को दर्शाने के लिए किया जाता है। लेकिन इसके इस्तेमाल से पहले इसका सटीक अर्थ जानना जरूरी है।

Advanced English Learning: अंग्रेजी भाषा में कई ऐसे इडियम और फ्रेज हैं जिनका शाब्दिक अर्थ उनके व्यावहारिक अर्थ से बिल्कुल अलग है। इन्हीं में से एक बेहद दिलचस्प और बहुप्रचलित फ्रेज है— "Black and White" या "I Am a Black and White Person"। आपने अक्सर फिल्म, सीरीज और सेलिब्रिटी द्वारा इस फ्रेज का इस्तेमाल होते सुना होगा। जब कोई व्यक्ति बातचीत या इंटरव्यू के दौरान यह कहता है कि "I am a black and white person" (मैं ब्लैक एंड व्हाइट इंसान हूं), तो इसका मतलब रंग-भेद, नस्ल या कपड़ों की पसंद से बिल्कुल नहीं होता। यह फ्रेज किसी व्यक्ति की जीवनशैली, सोचने के तरीके और उसके स्पष्टवादी रवैये को दर्शाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इस फ्रेज के इस्तेमाल से पहले आपके लिए यह समझना जरूरी है कि इसका असल में अर्थ क्या है? आइए जानते हैं विस्तार में -

'I Am a Black and White Person'

'I Am a Black and White Person' का क्या अर्थ है (Photo- AI/newsroom Verified)

'Black and White Person' का असली मतलब क्या है?

सरल भाषा में कहें तो 'Black and White Person' उस इंसान को कहा जाता है जो जीवन और परिस्थितियों में स्पष्टता (Clarity) और निष्पक्षता पसंद करता है। ऐसा व्यक्ति घुमा-फिराकर बात करने के बजाय सीधी और सच्ची बात पर विश्वास रखता है। इसे पॉइंट समझते हैं।

End of Feed