Delhi Weather: दिल्ली में सर्द हवाओं से छूटेगी कंपकंपी, पारा लुढ़कने से और बढ़ेगी ठंड

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 09 December-2025 नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद में जानें आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: दिल्ली-एनसीआर में आज मौसम साफ रहने की संभावना है। एक बार फिर से तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। इसके साथ ही ठंड में भी इजाफा होने का अनुमान है। पहाड़ों में 13 दिसंबर को एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है। इसका दिल्ली के मौसम पर क्या प्रभाव पड़ेगा। आइए जानते हैं:

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 09 December-2025: दिल्ली-एनसीआर के मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। हालांकि ठंड का आलम बना हुआ है। सुबह के समय हल्का कोहरा पड़ रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बीते दिनों तापमान में हल्की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। लेकिन अब तेज हवाओं ने भी रफ्तार पकड़ ली है। साथ ही पारा भी नीचे लुढ़कने का अनुमान है। जिससे ठंड में भी इजाफा हो सकता है। हालांकि 13 दिसंबर को पहाड़ों पर एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। जिसका दिल्ली के मौसम पर कोई खास प्रभाव देखने को नहीं मिलेगा। लेकिन तापमान में फिर से बढ़ोत्तरी हो सकती है।

Winter (1)

दिल्ली में ठंड (itsock)

दिल्ली में आज का मौसम

आईएमडी के अनुसार दिल्ली में आज मौसम साफ रहेगा। दिन में धूप खिली रहने की भी संभावना है। इस दौरान 15-25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलने का अनुमान है। सुबह के समय कई इलाकों में धुंध भी छाई रह सकती है। मंगलवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। आने वाले दिनों में एक बार मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।

End of Feed