DSGPC Chunav Result 2021: शिरोमणि अकाली दल बादल ने हासिल किया बहुमत, अभी तक हासिल कीं 27 सीटें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 25, 2021, 05:11 PM IST

DSGPC Elections Result Update:दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (DSGMC) के चुनाव के लिए रविवार (22 अगस्त) को मतदान हुआ था, उसके मतों की गिनती जारी है।

DSGPC Chunav Result 2021: शिरोमणि अकाली दल बादल ने हासिल किया बहुमत, अभी तक हासिल कीं 27 सीटें

नई दिल्ली: दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (DSGP) की कुल 46 सीटों में से शिरोमणि अकाल दल बादल (SAD) ने 27 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है 132 निर्दलीय समेत कुल 312 उम्मीदवार हैं, गौर हो कि राष्ट्रीय राजधानी में सिख धर्मस्थलों के प्रबंधन के लिए डीएसजीएमसी जिम्मेदार है।

बुधवार शाम तक गिनती पूरी होने की संभावना है इसके बाद अंतिम नतीजे घोषित किए जाएंगे, बुधवार सुबह 8 बजे से लगातार मतगणना जारी है इस बीच रुझानों और बढ़त के लिहाज से शिरोमणि अकाली दल बादल (SAD)को डीएसजीपीसी के चुनाव में बहुमत मिल चुका है।

गौर हो कि शिअद (बादल) नेता मनजिंदर सिंह सिरसा डीएसजीएमसी के वर्तमान अध्यक्ष हैं। डीएसजीएमसी चुनाव का पहला परिणाम ग्रेटर कैलाश सीट से जागो पार्टी के उम्मीदवार ने हासिल किया। वहीं शिरोमणि अकाल दल सरना गुट पिछड़ गया है इसके साथ पहली बार चुनाव लड़ रही जागो ने भी अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराई है।

मतगणना केंद्र से बाहर निकलने मनजिंदर सिंह सिरसा ने मीडिया को जीत का निशान दिखाकर अपनी खुशी का इजहार किया। उन्होंने कहा कि जनता ने हमें एक बार फिर बहुमत देकर सेवा का मौका दिया है। दिल्ली सरकार ने वर्ष 2010 में दिल्ली गुरुद्वारा एक्ट 1971 के नियम-14 में बदलाव किया था।

End of Article