दिल्ली पुलिस को मोहम्मदपुर इलाके में अज्ञात बैग की मिली सूचना, मौके से हुआ ये बरामद

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 25, 2022, 09:19 PM IST

दक्षिण पश्चिम जिले के मोहम्मदपुर इलाके से सोमवार शाम एक पुराना और जंग लगा हुआ ग्रेनेड बरामद हुआ। दिल्ली पुलिस और बम निरोधक दस्ता मौके पर मौजूद है।

दिल्ली पुलिस को मोहम्मदपुर इलाके में अज्ञात बैग की मिली सूचना, मौके से हुआ ये बरामद
Photo Credit: ANI

दिल्ली पुलिस ने जानकारी दी कि दिल्ली पुलिस को दक्षिण पश्चिम दिल्ली के मोहम्मदपुर इलाके में एक अज्ञात बैग मिलने की सूचना मिली है। इसके बाद स्थानीय पुलिस और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच गया। यहां एक पुराना और जंग लगा ग्रेनेड बरामद हुआ। पुलिस और बम निरोधक दस्ता मौके पर मौजूद है। डीसीपी साउथ वेस्ट ने कहा कि एक पुराना, क्षत-विक्षत, आग लगाने वाली वस्तु होने की आशंका को देखते हुए जगह को घेर लिया गया है और आवश्यक एहतियाती उपाय किए जा रहे हैं। 

End of Article