क्राइम

मुख्तार अंसारी के शूटर शोएब किदवई की दिन दहाड़े हत्या, लखनऊ जेलर हत्याकांड से जुड़ा था नाम

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में माफिया डॉन मुख्तार अंसारी से जुड़े शूटर शोएब किदवई उर्फ ​​बॉबी की दिनदहाड़े अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

Image

मुख्तार अंसारी का शूटर शोएब किदवई की हत्या (फोटो-PTI)

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में माफिया डॉन मुख्तार अंसारी से जुड़े शूटर शोएब किदवई उर्फ बॉबी की दिनदहाड़े अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक घटना के समय बॉबी अपनी कार से लखनऊ से बाराबंकी आ रहा था त‍भी अयोध्या राजमार्ग पर असैनी मोड पर मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने उसे रोककर नजदीक से गोली मार दी। पुलिस के अनुसार गंभीर रूप से घायल शोएब को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

चर्चित लखनऊ जेलर हत्याकांड से जुड़ा था बॉबी का नाम

पुलिस ने कहा कि वारदात के बाद हमलावर घटनास्थल से फरार हो गए और उनकी तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार सिविल लाइंस के निवासी बॉबी के खिलाफ हत्या, रंगदारी और गैंगवार से जुड़े कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। बॉबी का नाम चर्चित लखनऊ जेलर हत्याकांड में सामने आया था। जांच एजेंसियों के अनुसार, वह इस मामले में आरोपी था और लंबे समय से कानून-व्यवस्था के लिए चुनौती बना हुआ था।

जानकारी के मुताबिक, वारदात शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे से शहर के करीब 4 किलोमीटर दूर असेनी अंडरपास के पास अंजाम दिया गया, जहां हमलावरों ने निशाना बनाते हुए करीब 11 राउंड फायरिंग, जिनमें से 2 गोलियां सीधे आगे वाला कांच को पार करते हुए बॉबी के जा धंसी। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से भाग निकले। इस वारदात को किसने अंजाम दिया, अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।

रेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए

पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि शुरुआती जांच में यह सुनियोजित हमला प्रतीत होता है। उन्होंने कहा कि फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं और कुछ संदिग्धों की तलाश की जा रही है। अधिकारी ने कहा कि घटना के बाद जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया और हमलावरों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article