क्राइम

2002 के गोधरा ट्रेन नरसंहार का दोषी चोरी के मामले में पुणे से गिरफ्तार, पैरोल छोड़कर भागा था

पुणे ग्रामीण पुलिस ने 22 जनवरी को सलीम जर्दा को गिरफ्तार किया, जो गोधरा ट्रेन नरसंहार मामले में आजीवन कारावास की सजा पाने वाले 31 लोगों में से एक था।

Image

गोधरा नरसंहार का दोषी गिरफ्तार

Godhra Train Carnage Convict Arrested: 2002 के गोधरा ट्रेन नरसंहार मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे 55 वर्षीय एक शख्स को महाराष्ट्र के पुणे जिले में चोरी के एक मामले में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। दोषी शख्स पैरोल छोड़कर भाग गया था। पुलिस ने बताया कि पुणे ग्रामीण पुलिस ने 22 जनवरी को सलीम जर्दा को गिरफ्तार किया, जो गोधरा ट्रेन नरसंहार मामले में आजीवन कारावास की सजा पाने वाले 31 लोगों में से एक था।

जर्दा 17 सितंबर, 2024 को सात दिन की पैरोल पर गुजरात की एक जेल से बाहर आया और बाद में फरार हो गया। अलेफाटा पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर दिनेश तायडे ने कहा, 22 जनवरी को हमने उसे और उसके गिरोह के सदस्यों को एक चोरी के मामले में गिरफ्तार किया, जो पुणे के ग्रामीण हिस्सों में चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। जांच के दौरान गोधरा ट्रेन नरसंहार मामले से उसका संबंध सामने आया।

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान जर्दा द्वारा की गई चोरी के तीन मामले सामने आए। अधिकारी ने कहा, वह अपने गिरोह के साथ गुजरात के गोधरा से पुणे जिले में आता था और चोरी को अंजाम देता था। जर्दा और अन्य को 27 फरवरी 2002 को गोधरा में साबरमती एक्सप्रेस के एस-6 कोच में आग लगाने के आरोप में दोषी ठहराया गया था, जिसमें 59 लोगों की मौत हो गई थी।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article