आंखों में धूल झोंकने का मुहावरा तो आपने सुना होगा लेकिन उत्तर प्रदेश के जौनपुर से एक वीडियो सामने आया है। जिसमें आंखों में मिर्च पाउडर झोंक कर गहने लूटने का मामला सामने आया है। सीसीटीवी में दर्ज यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
ज्वैलरी शॉप के मालिक जब उसे गहने दिखा रहे थे तो आरोपी ने उनकी आंखों में मिर्च पाउडर फेंक दिया और जेवर लेकर फरार हो गया ऐसा आपने फिल्मों में देखा होगा लेकिन ये वास्तव में हुआ है, देखिए ये वीडियो-
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद जौनपुर पुलिस ने मामला दर्ज किया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को पकड़ने की कोशिशें की जा रही हैं।
