क्राइम

लिव इन में पुलिसकर्मी के साथ थी लड़की, आधी रात बिगड़ी बात तो सर्विस रिवॉल्वर से मारी गोली; जानें क्या है माजरा

गुरुवार की रात राधा स्काई गार्डन सोसाइटी में हेड कांस्टेबल, उसकी प्रेमिका और उसकी सहेली साथ में पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान उसके बॉयफ्रेंड के फोन पर उसकी पत्नी का फोन आ गया। इस बात से नाराज युवती ने प्रेमी के सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली।

Image

ग्रेटर नोएडा में प्रेमिका ने खुद को मारी गोली

ग्रेटर नोएडा : ग्रेटर नोएडा से गुरुवार की रात एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से एक युवती घायल हो गई। पुलिस मामले को आत्महत्या का प्रयास बता रही है। बताया जा रहा है पार्टी के दौरान युवती का उसके पुरुष दोस्त (पुलिसकर्मी) के साथ विवाद हुआ था, जिसके बाद युवती ने दोस्त के सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली।

घायल अवस्था में युवती को निजी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। फिलहाल घायल को वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। जानकारी के मुताबिक युवती दिल्ली पुलिस के एक हेड कांस्टेबल आशीष पवार के साथ लिव इन में रहती थी। बताया जा रहा है कि हेड कांस्टेबल पहले से शादीशुदा है और उसके तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है। दोनों के बीच पिछले 4-5 साल से दोस्ती है और पिछले कुछ महीने से दोनों राधा स्काई गार्डन सोसाइटी में लिव इन में रह रहे थे।

सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली

शुक्रवार रात राधा स्काई गार्डन सोसाइटी में हेड कांस्टेबल, उसकी प्रेमिका और उसकी सहेली साथ में पार्टी कर रहे थे। बताया जा रहा है कि इसी दौरान उसके बॉयफ्रेंड के फोन पर उसकी पत्नी का फोन आ गया। इस बात से नाराज युवती उसकी सर्विस रिवॉल्वर लेकर कमरे में चली गई और कमरा बंद कर खुद को गोली मार ली। इसके बाद दरवाजा तोड़ा गया और उसकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है और वो वेंटिलेटर सपोर्ट पर है।

पुलिस ने अब पूरे मामले को लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल को हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि आशीष कालिंदी कुंज थाने में तैनात है। फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच में जुट गई है।

एडीसीपी सेंट्रल नोएडा आरके गौतम ने बताया कि गुरुवार देर रात थाना बिसरख पुलिस को सूचना मिली कि एक युवती को घायल अवस्था में निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जिसको गन शॉट इंजरी है। पुलिस ने तत्काल मामले की जांच की गई तो पाया कि घायल और उसका साथी अपने कुछ मित्रों के साथ एक सोसाइटी में पार्टी कर रहे थे। आपसी विवाद को लेकर उउसने अपने आप को गोली मारकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। फिलहाल, परिजनों के तहरीर के आधार पर आत्महत्या के सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की विवेचना की जा रही है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article